दुनिया के 10 ऐसे देश जहां भारत की तरह धूमधाम से मनाई जाती है दिवाली

भारत में दिवाली (Diwali) धूमधाम से मनाई जाती है। इस बार यह त्यौहार 4 नवंबर (Diwali 2021) को मनाया जाएगा। दुनिया में भारत ही ऐसा देश नहीं है, जहां दिवाली को मनाया जाता हो। बल्कि कई ऐसे देश है, जहां इसे धूमधाम से मनाया जाता है। यहां आपको कई ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां भारत (India) की तरह ही दिवाली सेलिब्रेट की जाती है।
1- मॉरीशस
मॉरीशस में करीब 50 प्रतिशत आबादी हिंदू है। इसलिए यहां दिवाली बहुत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जाती है। लोग अपने घरों के सामने मिट्टी के तेल के दिए जलाते है।
2- फिजी
फिजी में भारतीयों की विशाल आबादी की वजह से यहां दिवाली बहुत उत्साह से मनाई जाती है। यहां दिवाली पर सार्वजनिक अवकाश होता है, लोग पार्टी करते हैं और एक-दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं।
3- मलेशिया
मलेशिया में दीवाली को हरि दिवाली के रूप में जाना जाता है। यहां लोग सुबह तेल स्नान (Oil Bath) से शुरू करते हैंऔर फिर मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। मलेशिया में पटाखों की बिक्री बैन है। इसलिए यहां के लोग मिठाई, गिफ्ट्स और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान कर इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं।
4- श्री लंका
श्रीलंका भी दिवाली को बहुत उत्साह के साथ मनाता है। यह देश के सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक है। दीपावली का त्योहार विशेष महत्व रखता है। इसलिए यहां भी सार्वजनिक अवकाश रहता है। लोग बुरी आत्माओं को दूर भगाने के लिए छोटे-छोटे दीपक जलाते हैं। ऐसा माना जाता है कि दीपक एक उज्जवल भविष्य की आशा का प्रतीक हैं।
5- नेपाल
नेपाल में दिवाली को तिहार के रूप में मनाया जाता है। नेपाल इस त्योहार को बहुत उत्साह के साथ मनाता है। उत्सव में गिफ्ट्स का आदान-प्रदान, घरों को रोशनी से सजाना और देवी लक्ष्मी की पूजा करना शामिल है। रोशनी का त्योहार असलो दशईं के बाद नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है।
6- सिंगापुर
सिंगापुर में भी यह त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। अगर आप सिंगापुर में है तो इस त्यौहार का आनंद ले सकते हैं।
7- कनाडा
कनाडा में भी दीवाली का त्यौहार कई इलाकों और शहरों में मनाया जाता है। लोग इस रोशनी के त्योहार को खुशी से सेलिब्रेट करते हैं।
8- यूनाइटेड किंगडम
यूनाइटेड किंगडम के कई क्षेत्रों में दीवाली का त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।
9- थाईलैंड
थाईलैंड में दिवाली को लाम क्रिया के रूप में मनाया जाता है और यह त्योहार लगभग दिवाली समारोह के समान ही है। यह थाई कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
10 -इंडोनेशिया
इंडोनेशिया में भी दिवाली को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यहां भी दिवाली पर सार्वजनिक अवकाश रहता है। इसलिए लोगों को बधाई देने और लोगों से मिलने और रोशनी के त्योहार का पूरा आनंद लेने का समय मिलता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS