घर के इन कोनों में होता है मां लक्ष्मी का वास, Diwali पर धनवर्षा के लिए यहां अच्छे से करें सफाई

घर के इन कोनों में होता है मां लक्ष्मी का वास, Diwali पर धनवर्षा के लिए यहां अच्छे से करें सफाई
X
Diwali पर माता लक्ष्मी की असीम कृपा का बनना चाहते हैं भागीदार तो घर के ईशान कोण और ब्रह्म स्थान पर करें अच्छे से सफाई।

Must Clean Corners Of The House Before Diwali: दिवाली (Diwali) के 5 दिवसीय त्योहार का आगाज होने वाला है, भारत में इस त्योहार को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी, हिंदू धर्म में दिवाली का बहुत ही खास महत्व है। दिवाली को दीपावली के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसका अर्थ दीपों की पंक्ति होता है। दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय, अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। इस दिन घर में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी की पूजा से घर में सुख-समृद्धि आती है, दीपावली (Deepawali) के त्योहार से पहले हर कोई अपने घर में साफ-सफाई करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर के कोने-कोने की सफाई करना कितना ज्यादा जरुरी है

बताते चलें कि कोनों की सफाई करना सेहत के लिहाज से तो अच्छा है ही साथ में इसका आध्यात्मिक महत्व भी (Vastu Tips) होता है। आइए आज की इस खबर में हम आपको घर के कुछ महत्वपूर्ण कोनों के बारे में बताते हैं, अगर आप भगवान धन्वंतरि (Lord Dhanvantari), कुबेर देव (Lord Kuber) और मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) का आशीर्वाद लेना चाहते हैं तो यहां सफाई करना बिल्कुल ना (Diwali House Cleaning Tips) भूलें।

  • घर का ईशान कोण (Northeast of the house)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ईशान कोण को घर में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह दिशा देवताओं की होती है इसलिए हर मंदिर ईशान कोण में बना होता है। इस कोण को साफ रखना चाहिए वरना घर में देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता है। साथ ही इस कोण को साफ रखने से घर का वास्तु बेहतर होता है।

  • ब्रह्म स्थान (Brahma place)

घर का मध्य सबसे महत्वपूर्ण होता है और इसे ब्रह्म स्थान कहा जाता है। इस जगह को साफ रखना चाहिए, साथ ही सभी अनावश्यक वस्तुओं को हटा देना चाहिए। इन स्थानों पर टूटे हुए कांच, बिस्तर, या कोई अन्य टूटी हुई वस्तु नहीं रखनी चाहिए।

  • ध्यान में रखें ये बातें

दीपावली के दिन सुबह जल्दी उठकर घर के पूर्व दिशा में सफाई करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Vibes) का संचार होगा। साथ ही घर की उत्तर दिशा को भी साफ रखना जरूरी है। कहा जाता है कि इससे घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है।

Tags

Next Story