दिवाली डेकोरेशन जगमगा उठेगा आपका आशियाना

दिवाली डेकोरेशन जगमगा उठेगा आपका आशियाना
X
दीपावली के दिन हर घर दीपों के प्रकाश से रोशन नजर आता है। इसके अलावा उत्सव की दमक घर की डेकोरेशन में भी नजर आनी चाहिए। जानिए, अपने घर को दिवाली के लिए कैसे डेकोरेट करें।

इन दिनों आप दिवाली के लिए घर की साफ-सफाई में बिजी होंगी। इसके बाद त्योहार से एक दिन पहले अपने घर को डेकोरेट करेंगी। आपकी चाहत होगी कि दिवाली के दिन आपका आशियाना बहुत ही खूबसूरत नजर आए। इसके लिए आप कुछ डेकोरेशन टिप्स को आजमा सकती हैं। इन आइडियाज को आप फॉलो करके कम समय में आसानी से अपने घर को सजा सकती हैं।

पेपर कोन फ्लावर

पेपर कोन फ्लावर से आप टेबल, फ्लोर, डोर और वॉल्स को डेकोरेट कर सकती हैं। इन्हें घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए एक कलरफुल पेपर लें। पेपर को स्क्वेयर शेप में फोल्ड करके कोन बना लें। ऐसे बहुत सारे कोन बनाएं। इन्हें फ्लावर डिजाइन में एक-दूसरे से चिपका दें। इससे आपका घर एकदम डिफरेंट नजर आएगा।

डिजाइन करें रंगोली

दिवाली में रंगोली बनाने का ट्रेंड भी है, इसे बनाना शुभ माना जाता है। आप अपने घर के आंगन या एंट्री में सुंदर रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। आप चाहें तो लिविंग रूम के सेंटर में भी रंगोली बनाकर घर की शोभा बढ़ा सकती हैं। रंगोली बनाने के लिए आप डिफरेंट कलर्स यूज करें। इससे आपकी रंगोली कलरफुल बनेगी। आप चाहें तो फूलों से भी रंगोली बना सकती हैं। इसके अलावा मार्केट में भी कई तरह की रेडीमेड रंगोली मिलती हैं। रंगोली को और सुंदर बनाने के लिए इसके किनारों को दीपों से सजाएं।

फ्लोटिंग कैंडल्स-दीए

आप अकसर आर्टिफिशियल लाइट्स से अपना घर सजाती हैं। इस बार आप चाहें तो फ्लोटिंग कैंडल्स से भी घर को सजा सकती हैं। यह आपके घर को अट्रैक्टिव लुक देंगी। आप घर के हर एक कोने को दीयों से भी रोशन कर सकती हैं। इससे आपके पूरे घर की रौनक बढ़ेगी।

ये भी करें ट्राई

- आप घर के हर कमरे के दरवाजे पर तोरण लगा सकती हैं। इसके लिए आप पत्तों का तोरण बना सकती हैं। आप चाहें तो मार्केट से रेडीमेड तोरण भी ला सकती हैं।

- रंगीन कांच के कंटेनर में टी-लाइट्स रखकर अपने ड्राइंग रूम, डाइनिंग रूम की सीलिंग से लटका दें। इससे दिवाली पर घर को डिफरेंट, सुदंर लुक मिलेगा।

- अगर आपको पेड़-पौधों से प्यार है तो इस दिवाली पौधों से घर की सजावट करें। आप अपने लिविंग एरिया, बेडरूम में कलरफुल फ्लावर पॉट भी लगा सकती हैं।

बॉक्स

खास हो मंदिर की सजावट

दिवाली पर आप मंदिर की सजावट में कोई कमी न होने दें। मंदिर को फूलों, तोरण, दीए और रंगोली से सजाएं। पूजा की थाली को भी जरूर सजाएं।

Tags

Next Story