Cotton Wicks: दीपावली के लिए घर पर बनाएं रूई की बत्ती, ये रहा आसान तरीका

Cotton Wicks: दीपावली के लिए घर पर बनाएं रूई की बत्ती, ये रहा आसान तरीका
X
Cotton Wicks: दीपावली का पर्व इस साल 12 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन लोग मिट्टी के दीपक जलाकर पर्व की खुशी मनाते हैं। ऐसे में आज हम आपको लम्बी और छोटी बत्ती बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं।

Cotton Wicks: भगवान राम के अयोध्या वापस आने की खुशी में दीपावली का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व प्रकाश, खुशी, पकवान, रंगोली और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली का पर्व पांच दिनों तक मनाया जाता है। इस पर्व पर लोग अपने घरों पर मिट्टी के दीपक जलाते हैं। इन्हें जलाने के लिए तेल और बत्ती की जरूरत होती है। रूई के बत्ती के बिना दीपक जलाना नामुमकिन है।

महंगाई के दौर में रूई बत्ती का भी रेट आसमान छू रहा है, जिसके कारण सभी लोग बाजार से बनी हुई बत्ती नहीं खरीद पाते। ऐसे में आज हम आपको रूई की बत्ती बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप घर पर आराम से इसे तैयार कर सकते हैं।

लंबी बत्ती बनाने के लिए ट्रिक

लंबी बत्ती बनाने के लिए रूई और अगरबत्ती लें।

इसके बाद अगरबत्ती में लगे हुए मसाले को साफकर पानी की मदद से पोंछ लें।

लकड़ी या फिर प्लास्टिक की खुरदुरी पाटा या पटला लें।

पाटा को धोकर अच्छे से साफ कर लें, क्योंंकि ये बत्ती पूजा में प्रयोग की जानी है।

अब अगरबत्ती की लकड़ी को पाटे के ऊपर रखें।

इसके बाद लकड़ी के ऊपर रूई को रखकर हथेली की मदद से रगड़े या फिर बेलें।

बेलने के बाद इन्हें निकालकर प्लेट में रखें। आप अपनी इच्छानुसार इन्हें छोटा या बड़ा बना सकते हैं।

गोल बत्ती बनाने का तरीका

गोल बत्ती बनाने के लिए रूई, हल्दी, रोली और एक छोटी कटोरी में दूध लें।

अब रूई का थोड़ा सा हिस्सा लेकर उसे अंदर की तरफ लपेटते हुए गोल आकार में बना लें।

इसके बाद बत्ती के ऊपरी हिस्से को दूध में डुबोएं।

अब उंगलियों की मदद से बत्ती को अच्छे से लपेटते हुए बत्ती की छोर पर दूध की मदद से हल्दी और रोली लगाएं और घुमाकर उसे अच्छे से टाइट करें।

इसी प्रक्रिया को दोहराते आप अनगिनत रूई की बत्ती बना सकते हैं।

Also Read: Dev Diwali 2023: भगवान शिव की नगरी से है खास रिश्ता, जानें देव दिवाली से जुड़ी पौराणिक कथा

Tags

Next Story