Monsoon Destinations: बरसात में इन जगहों पर भूलकर भी न करें घूमने की प्लानिंग, मजा हो जाएगा किरकिरा

Monsoon Destinations: बरसात में इन जगहों पर भूलकर भी न करें घूमने की प्लानिंग, मजा हो जाएगा किरकिरा
X
Monsoon Destinations: मानसून में भारत (India) की कुछ जगहों पर घूमने का प्लान बनाना खतरे से खाली नहीं होता है। ऐसे में आपको हमारी बताई इन जगहों (Travel Destinations) पर नहीं जाना चाहिए।

Avoid These Places During Monsoon: कई गर्मियों के मौसम (Summer Season) में घूमने की जगह मानसून का इंतजार करते हैं। इनका मानना होता है कि मानसून (Monsoon) में चिपचिपे पसीने से राहत मिल जाती है और घूमने के लिए मौसम भी बहुत अच्छा होता है। मगर यह मौसम घूमने के लिए उतना अच्छा भी नहीं होता है। देश में कई ऐसी जगहें हैं, जहां आपको मानसून के मौसम में बिल्कुल भी नहीं जाना चाहिए। इन जगहों पर जाकर आपके पैसे और मूड, दोनों ही बर्बाद हो जाएंगे। मानसून के मौसम में आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप उन्हीं जगहों (Travel Destinations) पर घूमने की प्लानिंग करें, जहां बारिश के मौसम में फंसने का खतरा न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको देश की उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको मानसून के मौसम (Avoid These Destinations During Monsoon) में जाने से बचना चाहिए।

मानसून में भूलकर भी ना करें इन जगहों पर जाने की गलती:-

उत्तराखंड (Uttarakhand)

Uttarakhand

मानसून के मौसम में हर कोई हिल स्टेशन की ओर जाने की प्लानिंग करता है। वहीं, जब हिल स्टेशन की बात आए और उत्तराखंड का जिक्र ना हो, यह मुमकिन नहीं है। ऐसे में दिल्ली से उत्तराखंड जाने वालों की बहुत लंबी कतार होती है। मगर आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बरसात के मौसम में उत्तराखंड की कई जगहों में लगातार बारिश होती रहती है, जिसकी वजह से सड़कों पर फिसलन होने लगती हैं और कई बार लैंडस्लाइड भी होने लगते हैं। यहां सुहावने मौसम से स्थितियों को जानलेवा रूप लेने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। इस मौसम में उत्तराखंड गाड़ी चलाना या घूमने जाना खतरे से खाली नहीं है।

मुंबई (Mumbai)

Mumbai

बरसात के मौसम में सबसे बड़ी समस्या बारिश ही होती है, ऐसे में आपको मुंबई घूमने की प्लानिंग करने से बचना चाहिए। इस मौसम में मुंबई पानी से लबालब भर जाता है। यहां की स्थितियां इतनी खराब हो जाती हैं कि आप घूमने जाने की सोच भी नहीं पाएंगे। लगातार होने वाली बारिश के कारण मुंबई की ट्रेनों की रफ्तार भी काफी धीमी पड़ जाती है, लेकिन आप महाराष्ट्र में कई अन्य हिल स्टेशन घूमने जा सकते हैं जैसे कि भंडारदरा, अंबोली, महाबलेश्वर आदि।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)

Himachal Pradesh

हिल स्टेशन घूमने की प्लानिंग में उत्तराखंड की ही तरह हिमाचल प्रदेश का नाम भी आता है। हिमाचल में भी कई फेमस हिल स्टेशन हैं, जहां लोगों का तांता लगा रहता है। आपको बारिश के मौसम में हिमाचल जाने से बचना चाहिए। दरअसल, हिल स्टेशन होने की वजह से यहां बारिश के दौरान चट्टानें गिरने, बाढ़ या फिर लैंड स्लाइड जैसी स्थितियां पैदा हो जाती हैं।

केरल (Kerala)

Kerala

बारिश के मौसम में केरल बहुत ही हरा-भरा और मनमोहक दिखने लगता है। यहां के शानदार नजारों को देखने के लिए लोग देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी घूमने आते हैं। हालांकि, आपको बारिश के मौसम में यहां घूमने जाने की गलती नहीं करनी चाहिए। केरल की कई जगहों में बाढ़ जैसी खतरनाक स्थिति पैदा हो जाती है। यहां आप तीन से चार दिन लगातार बारिश होते हुए भी देख सकते हैं। ऐसे में केरल घूमने के लिए मानसून (Monsoon) बहुत ही गलत चॉइस है।

Also Read: Monsoon: बारिश के मौसम में पार्टनर के साथ यहां घूमने का बनाएं प्लान, बनेगी लाइफटाइम मेमोरीज

Tags

Next Story