Drinks For Anaemia: शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स, सेहत को होंगे फायदे

Drinks For Anaemia: शरीर में आयरन की कमी के कारण थकान, कमजोरी और सुस्ती का सामना करना पड़ता है। जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में कमी होती है, तो आयरन की कमी भी हो जाती है। इसकी वजह से आपको एनीमिया की समस्या हो सकती है। शरीर में आयरन की कमी से अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं। इसलिए जरूरी है कि शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। इस खबर के जरिए आज हम आपको बताएंगे कि शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए किन चीजों का सेवन करें।
आंवले का जूस
आंवला का जूस सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इस मौसम में आंवला एक सुपरफूड है। विटामिन-सी से भरपूर आंवला इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है, लेकिन क्या आपको पता है, जिन लोगों मेंं खून की कमी होती है। उन लोगों के लिए आंंवले दवा की तरह काम करता है। बॉडी में हीमोग्लोबिन के निर्माण के लिए अपनी डाइट में आंवले के जूस का सेवन करें। हां, इसका स्वाद थोड़ा तीखा जरूर लगेगा, लेकिन इसको रोजाना पीने से सेहत अच्छी रहेगी।
गन्ने का जूस
गन्ने का जूस में आयरन के साथ अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। एनीमिया के मरीजों को अपनी डाइट में गन्ने के रस को शामिल करना चाहिए। इसको पीने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है और कमजोरी दूर होती है।
चुकंदर का जूस
चुकंदर खून की कमी को पूरा करने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। ये सेहत के लिए सबसे बेहतर फूड आइटम माना जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो पाचन के लिए अच्छा होता है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो अपनी डाइट में चुकंदर के जूस को शामिल करें। ये सेहत के लिए फायदेमंद होगा।
अनार का जूस
अनार का जूस सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस फल में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। अनार का जूस पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है। साथ ही, शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं।
सत्तू का शरबत
ऐसा कहा जाता है कि चने भी खून की कमी को पूरा करने में चने खाना फायदेमंद है। वहीं, भुने हुए चने से तैयार किया गया सत्तू सेहत के लिए फायदेमंद है। इस सत्तू से हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक बनाई जाती है। इसे बनाने के लिए कुछ मसालों और नींबू के रस का इस्तेमाल होता है। इस ड्रिंक के पीने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है और एनीमिया से बचा जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- Bell Pepper Benefits: शिमला मिर्च को करें डाइट में शामिल
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS