भारत में 95% लोग नहीं यूज करते कंडोम, पढ़िए लोगों के मजेदार सवाल-जवाब

X
By - रमेश कुमार |10 March 2018 3:52 PM IST
कई लोग ये जानकर कर हैरान है कि भारत में 95 प्रतिशत लोग यौन संबंध के दौरान कंडोम का यूज नहीं करते है।
भारत के लोगों को क्या हो गया है? 95 प्रतिशत भारतीय कंडोम का प्रयोग नहीं करते! हम जानना चाहते है क्यों? ये सवाल हमने नहीं, डुरेक्स इंडिया ने ट्विटर पर भारत के लोगों से पूछा है। सोशल मीडिया पर इस सवाल पर बहस हो रही है।
इसे भी पढ़ेंः एक साल में तीन बच्चों की मां बनीं Sunny Leone, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी
बहस के कारण ट्विटर पर #HateCondoms भी ट्रेंड करने लगा है। डुरेक्स इंडिया के इस सवाल पर लोग मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग डुरेक्स इंडिया द्वारा पूछे गए इस सवाल की सराहना कर रहे है।
That's why I #HateCondoms
— V i k a s (@Vikas_1_) March 5, 2018
It feels like someone wrap plastic on your pleasure. pic.twitter.com/zyxGpfazwn
तो कई लोग ये जानकर कर हैरान है कि भारत में 95 प्रतिशत लोग यौन संबंध के दौरान कंडोम का यूज नहीं करते है। कई लोगों ने इस सवाल को जोक्स बना दिया है तो कई लोग कंडोम यूज करने की सलाह दे रहे हैं।
गलत धारणाएं
फ्रेडरिक जी नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है कि भारत में 95 प्रतिशत लोग कंडोम इसलिए यूज नहीं करते क्योंकि उन्हें लगात है कि वह यौन संबंधों को अच्छे एन्जॉय नहीं कर पाते। आप गलत धारणाओं के आधार पर कंडोम का यूज नहीं करते।
जनसंख्या बढ़ने का कारण
पुष्पलता इंडियन ने ट्विटर पर लिखा कि 95 प्रतिशत भारतीय कंडोम का यूज नहीं करते जिसके कारण भारत की आबादी तेजी से बढ़ रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ट्विटर पर पुरुषों से ज्यादा महिलाएं आगे बढ़कर इस मुद्दे पर बोल रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS