Neck Pain Exercises: गर्दन के दर्द से छुटकारे पाने के लिए करें ये व्यायाम, मिलेगा आराम

Neck Pain Exercises: आज कल गर्दन के दर्द की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिल रही है, इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशान घंटों-घंटों तक ऑफिस में कुर्सी पर बैठकर काम करने वाले लोग हैं। इसके अलावा देर तक फोन में लगे रहने वाले लोग भी गर्दन दर्द की समस्या से वंचित नहीं हैं। अगर आप लगातार गर्दन के दर्द से परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको गर्दन दर्द से छुटकारा पाने के लिए कुछ व्यायाम के बारे में बता रहे हैं। जिसे आप घर पर आसानी कर सकते हैं और गर्दन के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। ये व्यायाम गर्दन के लचीलेपन को बेहतर बनाने और गर्दन के सहायक मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करते हैं। बस इस व्यायाम को आपको नियमित रूप से करना है। कुछ ही दिन में इसका असर दिखने लगेगा। तो चलिए गर्दन के दर्द को कम करने वाले घरेलू व्यायामों के बारे में बताते हैं।
व्यायाम करने से दूर होगा गर्दन का दर्द
गर्दन को घूमाना
पहले आप किसी समतल जगह पर आराम से बैठ जाएं और अपने सिर को धीरे-धीरे एक तरफ घुमाएं, यानी की अपनी ठुड्डी को अपने कंधे की ओर लाएं। जब ठुड्डी कंधे तक आ जाए, तो 15-30 सेकंड तक रुकें, इसके बाद फिर से अपने केंद्र पर लौट आएं। यही प्रक्रिया दूसरी तरफ भी दोहराएं। यह व्यायाम गर्दन की गतिशीलता को बेहतर बनाने में मदद करता है।
गर्दन को झुकाना
इस व्यायाम को आप खड़े होकर या बैठक कर भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए आप सीधे बैठ जाएं या खड़े हो जाएं, फिर धीरे-धीरे अपने सिर को आगे की ओर झुकाएं, अपनी ठुड्डी को अपनी छाती की ओर लाएं। इसके बाद 15-30 सेकंड तक रुकें, फिर प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं। इस प्रक्रिया को कम से कम 2-3 बार दोहराएं। ऐसा करने से गर्दन के तनाव को कम किया जा सकता है।
गर्दन को पीछे की ओर झुकाना
इस व्यायाम को करने के लिए आप आसमान की ओर देखें, फिर धीरे-धीरे अपना सिर पीछे की ओर झुकाएं। इसके बाद 15-30 सेकंड तक रुकें, इसके बाद तटस्थ स्थिति में लौट आएं। इस प्रक्रिया को भी आप 2-3 बार दोहराएं। ऐसा करने से आपको गर्दन दर्द से राहत महसूस होगी।
वॉल एंगल्स आसन
इस आसन को करने के लिए अपनी पीठ दीवार से सटाएं और अपनी भुजाएं बगल में रखकर खड़े हो जाएं। धीरे-धीरे अपनी भुजाओं को दीवार के संपर्क में रखते हुए ऊपर उठाएं और फिर उन्हें वापस नीचे करें। ऐसा कम से कम 10-15 बार दोहराएं। इससे गर्दन के तनाव को कम किया जा सकता है।
शव आसन
शव आसन सुनकर आप चौंक गए होंगे कि ये कौन सा आसन होता है। जी बिल्कुल होता है। इस आसन को जमीन पर लेटकर किया जाता है। इसको करने के लिए सबसे पहले आप जमीन पर लेट जाएं। अपने दोनों हाथ शरीर के ओर रख लें। पैर को भी दोनों तरफ खोल दें। यह सबसे आसान आसन होता है। इसे सबसे अंत में किया जाता है। इस आसन को करने से मांसपेशियों तथा खुद को विश्राम दिया जाता है। इसी स्थिति में आपको 5 मिनट तक रहना है।
ये भी पढ़े: सुबह बिस्तर पर बैठकर ही करें ये योगासन, शरीर को होंगे ढेरों फायदे
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS