Eggless or Vegetable Omelets Recipe : बिना अंडे के घर में ऐसे बनाएं ऑम्लेट, बेहद आसान है रेसिपी

Eggless or Vegetable Omelets Recipe : जो लोग अंडा खाने से परहेज करते हैं, लेकिन उनका ऑमलेट खाने का मन करता है, तो वो घर में बिना अंडे के भी ऑमलेट बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है, जैसे आप बेसन का चिल्ला बनाते हैं। ऐसे ही इसे बनाया जाता है, लेकिन कुछ सामग्री एक्सट्रा एड करनी पड़ती है। आइए जानते हैं एगलेस और वेजिटेबल ऑमलेट रेसिपी (Eggless or Vegetable Omelets Recipe) के बारे में।
सामग्री
रिफाइंड ऑयल-1/2 छोटा चम्मच
प्याज-1 मध्यम कटा हुआ
अदरक- 1/2 इंच
धनिया पत्ती- 1 बड़ा चम्मच
बेकिंग सोडा-1 छोटा चम्मच
काली मिर्च-आवश्यकता अनुसार
मक्खन-1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च-2
प्रोसेस्ड चीज-1/4 कप (ऑपशनल)
बेसन -1 कप
मैदा- (ऑपशनल)
नमक (आवश्यकता अनुसार)
पानी-3/4 कप (आवश्यकता अनुसार)
मक्खन-2 बड़े चम्मच
विधि
- एक बड़ा बाउल लें, उसमें बेसन, मैदा, स्वादानुसार नमक, चीनी और पानी मिलाकर अच्छे से खोल तैयार कर लें। इसके बाद इसमें दूध और थोड़ा बेकिंग सोड़ा मिला लें। घोल में किसी भी तरह की गांठ नहीं होनी चाहिए। इसलिए उसे अच्छे से मिलाएं। इसमें आप कटा बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और धनिया डाल सकते हैं। वहीं अगर आप इसमें कुछ सब्जियों को एड करना चाहते हैं तो वो भी इसमें मिला सकते हैं, लेकिन सब्जियां मिलाते वक्त आप ये ध्यान रखें की वो अच्छे से पक जाएं।
-इसके बाद एक नॉन-स्टिक पैन को गैस पर रखकर गर्म करें और इसके बाद उसमें मक्खन डालें। मक्खन डालने के बाद बैटर को पैन पर अच्छे से फलाएं।
-जब यह एक तरफ से सिख जाएं तो इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें। दोनों तरह अच्छे से मक्खन लगाएं। इसके साथ ही आप चीज का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। जब एग लेस ऑम्लेट की सतह क्रिस्प हो जाए, तो इसे आंच से उतार लें और गर्म - गर्म परोसें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS