Eid Milad un Nabi 2023: ईद ए मिलाद उन नबी पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत मुबारकबाद

Eid Milad un Nabi 2023: ईद ए मिलाद उन नबी पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत मुबारकबाद
X
Eid Milad un Nabi 2023: 'ईद ए मिलाद उन नबी' के मौके पर आप अपनों और अपने दोस्तों को इन खूबसूरत मैसेज के साथ मुबारकबाद दे सकते हैं।

Eid Milad un Nabi 2023: भारत को ऐसे ही नहीं त्योहारों, रंगों, रीति रिवाजों का कहा जाता। यहां अनेकता मैं भी एकता है। इसी के चलते यहां हर तरह के त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं, इस महीने के अंत में 'ईद ए मिलाद उन नबी' का त्योहार भी आ रहा है। इस दौरान आप भी अपने दोस्तों और परिजनों को कुछ खूबसूरत संदेश के साथ मुबारकबाद दे सकते हैं।

खूबसूरत मुबारकबाद

दीपक में अगर नूर न होता,

तन्हा दिल यूं मजबूर ना होता,

पास आकर गले न मिल पाएंगे,

पर दूर से ही दिल तो मिलाएंगे।

तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,

हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,

आमीन कहने से पहले ही आपकी

हर दुआ कबूल हो जाए।

आया है आज का दिन ये मुबारक

सजी है रौनकों की महफिल हर तरफ

ईद है उस खुदा का नायाब तोहफा।

खुशियां और प्रेम बरसते रहें

हम आपको इसी तरह याद आते रहें,

दुआ है हमारी आप हमेशा

चांद की तरह जगमगाते रहें।

गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है

सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है,

मुबारक हो आपको ईद ए मिलाद उन नबी का दिन

हमने खुशियों का यह पैगाम भेजा है।


क्यों मनाया जाता है 'ईद ए मिलाद उन नबी' का त्योहार

यह त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बेहद ही खास होता है, क्योंकि इस दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक (इस्लाम धर्म का रास्ता दिखाने वाले) पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म दिवस माना जाता है। उनका जन्म वर्ष 571ई में सऊदी अरब के मक्का में हुआ था। उनका जन्म दिवस इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार तीसरे महीने रबी उल अव्वल की 12 तारीख को मनाया जाता है। जो की इस बार भारत समेत विश्व भर के कई देशों में 28 सितंबर, 2023 को मनाया जाएगा।

Also Read :मेहमानों के आने पर फटाफट बनाएं फेनी खीर, देखें विधि

Tags

Next Story