वेट गेन करने के लिए जरूरी एनर्जी ड्रिंक

जहां एक तरफ बढ़ा हुआ वजन, मोटापा कुछ महिलाओं के लिए समस्या बन जाता है, वहीं कई महिलाएं अपने दुबले-पतले शरीर, कम वजन से परेशान रहती हैं। लाख कोशिशों के बाद भी उनका बॉडी वेट नहीं बढ़ता है। इसका असर उनके कॉन्फिडेंस लेवल पर भी पड़ता है। अगर वर्कआउट या वॉक के बाद कुछ एनर्जी ड्रिंक लिए जाएं तो वेट आसानी से गेन हो सकता है। आप नए साल की शुरुआत से ही इन्हें ट्राई करें, आपका वेट जरूर बढ़ेगा।
नारियल पानी
नारियल पानी वेट गेन करने के लिए काफी अच्छा एनर्जी ड्रिंक है। आप चाहें तो नारियल पानी में पिंक सॉल्ट, शहद और नीबू का रस भी डाल सकती हैं। इससे आपको भरपूर मात्रा में विटामिंस, पोटैशियम, फाइबर, सोडियम और कैल्शियम मिलेगा। इसे सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। नारियल पानी बॉडी को हाइड्रेट रखने में भी हेल्प करता है। इसलिए आप वर्कआउट करने के बाद नारियल पानी पी सकती हैं।
जीरा पानी
जीरा पानी भी कमाल की एनर्जी ड्रिंक है। इसके लिए रात को एक कप पानी में 1 चम्मच जीरा, चुटकी भर अजवायन और पिंक सॉल्ट डाल दें। सुबह वर्कआउट के बाद इसका पानी पी सकती हैं। इससे आपका वेट तेजी से बढ़ेगा। यह आयरन, कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स है। आप चाहें तो रेग्युलर वर्कआउट के बाद इसे पी सकती हैं।
पनीर का पानी
जब दूध फटता है तो आप उसका पनीर बना लेती हैं, बचे पानी को फेंक देती हैं। लेकिन यह पानी भी प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स माना जाता है। आप चाहें तो इसका इस्तेमाल एनर्जी ड्रिंक के तौर पर भी कर सकती हैं। इससे आपका वेट गेन होगा। आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी मिलेगा। आप हैवी वर्कआउट के बाद पनीर का पानी पी सकती हैं।
गाजर-चुकंदर स्मूदी
सर्दियों में गाजर-चुकंदर स्मूदी पीना काफी फायदेमंद होता है। गाजर में कई तरह के विटामिंस पाए जाते हैं। इससे आपको प्रॉपर न्यूट्रीशन मिलता है। चुकंदर एचबी लेवल बढ़ाने का अच्छा सोर्स है। आप एक्सरसाइज करने के बाद गाजर-चुकंदर की स्मूदी पी सकती हैं। इससे आपको काफी एनर्जी मिलेगी। आपका वेट भी गेन होगा।
स्ट्रॉबेरी-ओट्स स्मूदी
स्ट्रॉबेरी-ओट्स स्मूदी भी अच्छा वेट गेन एनर्जी ड्रिंक है। इसके लिए आप कुछ स्ट्रॉबेरी, दो चम्मच ओट्स को ब्लेंड कर लें। इसमें थोड़ा शहद डालें। तैयार स्मूदी को वर्कआउट के बाद पिएं।
फ्रूट्स स्मूदी
फ्रूट्स स्मूदी बनाने के लिए आप सेब, केला और अनार लें। इसमें चिया सीड्स डालकर ब्लेंड कर लें। इसे वर्कआउट करने के बाद एनर्जी ड्रिंक के रूप में लें।
आलमंड स्मूदी
बादाम में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा 3 पाया जाता है। इसलिए आप वेट गेन करने के लिए आलमंड स्मूदी भी ले सकती हैं। इसके लिए वर्कआउट से 6-7 घंटे पहले 10 बादाम भिगो दें। दूध के साथ इसे ब्लेंड करें। इसे वर्कआउट के बाद पिएं। इससे आपको प्रोटीन मिलेगा, आपके मसल्स भी स्ट्रॉन्ग होंगे।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS