काली और घनी Eyebrow के लिए अपनाएं ये टिप्स, सिर्फ 2 मिनट में ही दिख जाएगा असर

Perfect Eyebrows Tips : परफेक्ट आईब्रोज (Perfect Eyebrows) महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं, लेकिन कुछ महिलाओं की आईब्रोज (Eyebrows) काफी पतली होती हैं। ऐसे में वे इन्हें सही शेप देने, घना बनाने के लिए तमाम तरीके आजमाती हैं। इसके बाद भी उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में आईब्रो पेंसिल (Eyebrow Pencil) का यूज किया जा सकता है। आप भी चाहें तो आईब्रो पेंसिल (Eyebrow Pencil) से शादी-पार्टी में शामिल होने के लिए अपनी आईब्रोज (Eyebrows) को कुछ समय के लिए परफेक्ट बना सकती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल का कहना है कि अगर आपकी आईब्रोज पतली हैं या शेप में नहीं हैं तो आप इसे शेप में लाने के लिए आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको राइट स्टेप्स फॉलो करने होंगे। जानिए, आईब्रो पेंसिल अप्लाई करने का सही तरीका।
आईब्रो की आर्क ड्रॉ करें
आईब्रो को हाईलाइट करने के लिए आप आईब्रो पेंसिल (Eyebrow Pencil) का इस्तेमाल करती हैं। आप चाहें को इस पेंसिल से आईब्रो पर आर्क ड्रॉ करके भी इसे अच्छी शेप दे सकती हैं। आप पहले आईब्रोज के ऊपर एक लाइन ड्रॉ कर लें। यह आपकी आईब्रो शेप की भी हो सकती है या थोड़ी आर्क पैटर्न में भी हो सकती है। अब इस लाइन को फॉलो करते हुए पेंसिल की मदद से आईब्रो एरिया में जो खाली स्पेस दिख रहा है, उसे कलर करें। इस तरह आपको मनचाही आईब्रो शेप मिल जाएगी।
डॉट स्टाइल से बनाएं आईब्रोज
डॉट स्टाइल की मदद से आईब्रो को एक अच्छी शेप दी जा सकती है। आप पहले आईब्रो पेंसिल की मदद से नाक के बाहरी कोने के समानांतर आईब्रो पर एक डॉट बना लें। इसके बाद आईब्रोज के ऊपर दूसरा और तीसरा डॉट (थोड़ा गैप लेकर) बना लें। चौथा डॉट आईब्रो के आखिर में बनाएं। अब इन डॉट्स को कनेक्ट करते हुए, आईब्रो पेंसिल से शेप दें। इससे आपको परफेक्ट, मनचाही शेप मिलेगी।
फोर्क की मदद लें
आईब्रोज को सही शेप देने के लिए फोर्क भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए आप फोर्क को आईब्रो पर शेप के मुताबिक रखें। इसके बाद फोर्क के गैप में पेंसिल की मदद से एक लाइन ड्रॉ करें, फिर उसे अच्छे से डार्क कर लें। इससे आपकी आईब्रोज को परफेक्ट शेप मिल जाएगी।
इन बातों का रखें ध्यान
- आईब्रोज बनाने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें।
- पेंसिल लगाने से पहले आईब्रोज को किसी छोटे ब्रश की मदद से ऊपर की तरफ कर लें।
- आईब्रो पेंसिल को हमेशा हल्के हाथों से ही लगाना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS