Navratri 2023: नवरात्रि में माता के इन मंदिरों में करें दर्शन, पूरी होगी मनोकामनाएं

Navratri 2023: नवरात्रि में माता के इन मंदिरों में करें दर्शन, पूरी होगी मनोकामनाएं
X
Navratri 2023: माता रानी के मंदिर भक्तों के लिए पूरे साल खुले रहते हैं, लेकिन नवरात्रि के पर्व पर मंदिरों की खूबसूरती देखते ही बनती है। अगर आप भी नवरात्रि पर घूमने का विचार कर रहे हैं, तो भारत के इन मंदिरों में दर्शन अवश्य करें।

Navratri 2023: माता के आगमन को लेकर हर-तरफ तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बाजारों में माता के साज-सज्जा का सामान, पूजा सामग्री की दुकानें लग चुकी हैं। दुर्गा माता के भक्तों के लिए नवरात्रि खास पर्वों में से एक है। सच्चे और साफ दिल से आराधना करने वाले भक्तों को माता का आशीर्वाद आवश्यक मिलता है। प्रत्येक साल शारदीय नवरात्रि आश्विन मास में मनाया जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक मनाई जाएंगी। नवरात्रि पर्व पर लोग मइया के दर्शन के लिए माता के मंदिर जाते हैं। अगर आप भी मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो देश के इन प्रसिद्ध और चमत्कारी मंदिरों में अवश्य जाएं।

नैना देवी मंदिर, बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में नैना देवी माता का मंदिर स्थित है। इस मंदिर में मां नैना देवी की मूर्ति स्थापित है। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर को लेकर यह कहा जाता है कि इस जगह पर माता सती के नेत्र गिरे थे। इसी वजह से इस मंदिर का नाम नैना देवी पड़ा।

कामाख्या मंदिर, गुवाहाटी

कामाख्या मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। यह मंदिर असम के गुवाहाटी शहर की नीलांचल पहाड़ियों पर मौजूद है। इस मंदिर को सिद्ध शक्ति पीठ के रूप में जाना जाता है। यहीं वजह है कि इस मंदिर में तांत्रिक क्रियाओं को सीखने के लिए जाते हैं। नवरात्रि के पर्व पर दुर्गा पूजा के दौरान यहां पर अंबुबाछी मेला लगता है, जो काफी लोकप्रिय है।

दक्षिणेश्वर काली मंदिर, कोलकाता

दक्षिणेश्वर काली मंदिर, काली माता का प्रसिद्ध मंदिर है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के नजदीक दक्षिणेश्वर में हुगली नदी के किनारे यह मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में माता भवतारिणी की मूर्ति स्थापित की गई है, जो मां काली का स्वरूप है।

माता ज्वाला देवी मंदिर, कांगड़ा

माता ज्वाला देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है। इस मंदिर में ज्वाला हमेशा निकलती रहती है। माता के 51 शक्तिपीठों में से एक है।

करणी माता मंदिर, राजस्थान

करणी माता का मंदिर राजस्थान के देशनोक में स्थित है। इस मंदिर को चूहों वाला मंदिर भी कहा जाता है। चूहों की अधिकता की वजह से यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है। करणी माता, माता दुर्गा का अवतार हैं।

Also Read: Karwa Chauth 2023: करवाचौथ पर बना रहे पार्टनर के साथ घूमने का प्लान, तो जरूर करें गुजरात की सैर

Tags

Next Story