Travel: बेंगलुरू घूमने का अगर कर रहे हैं प्लान, तो इन मंदिरों को जरूर करें विजिट

Travel: बेंगलुरु शहर टेक्नोलॉजी के लिए देश-विदेश में फेमस है। यह शहर ना केवल कर्नाटक राज्य की राजधानी है, बल्कि इसका एक अलग महत्व है। इस शहर में अलग-अलग धर्मों के लोग रहते हैं। इसलिए यहां ही विविधता बैंगलोर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करता है। बेंगलुरु पर्यटन स्थलों के साथ ही धार्मिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है। अगर आप भी इस शहर को घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इन मंदिरों के दर्शन अवश्य करें।
बेंगलुरु के कुछ फेमस मंदिर
बेंगलुरु में कई मंदिर है, जहां पर ना केवल आप अपने इष्ट का पूजन कर सकते हैं, बल्कि आपको एक अलग सुकून और शांति का एहसास होगा।
चोक्कनाथस्वामी मंदिर (The Chokkanathaswamy Temple)
चोक्कनाथ स्वामी मंदिर, बेंगलुरु के डोमलूर में स्थित है। यह मंदिर इस शहर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है जिन्हें चोक्कनाथस्वामी और चोक्का पेरुमल के नाम से पुकारा जाता है। यह मंदिर खूबसूरत मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आने वाला हर एक पर्यटक मंदिर की सुंदर वास्तुकला को बस निहारता रहता है।
सोमेश्वर मंदिर (Someshwara Temple)
16वीं शताब्दी में केम्पे गौड़ा नाम के शख्स ने इस नंदिर की मरम्मत करवाई थी। इस मंदिर की दीवार पर बनी कला भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की कहानी को बयां करती है। बेंगलुरु के सर्वश्रेष्ठ मंदिरों की लिस्ट में सोमेश्वर मंदिर का नाम भी शामिल है। यह मंदिर बेंगलुरु के उल्सूर झील तट पर स्थित है। आपको बता दें कि यह मंदिर चोल साम्राज्य के शासनकाल में बनाया गया था। इस मंदिर का अपना एक ऐतिहासिक महत्व है।
कोटे वेंकटरमण मंदिर (Kote Venkataramana Temple)
कोटे वेंकटरमण मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। यह मंदिर 17वीं शताब्दी के अंत में मैसूर के शासक द्वारा द्रविडियन और विजयनगर शैली में बनवाया गया था। इस मंदिर में वैकुंठ एकादशी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
बनशंकरी अम्मा मंदिर (Banashankari Amma Temple)
बनशंकरी अम्मा मंदिर बेंगलुरु के तिलकारण्य वन में स्थित होने के कारण इसे बनशंकरी के नाम से पुकारा जाता है। यह मंदिर माता पार्वती के अवतार शाकंभरी को समर्पित है। यह मंदिर कर्नाटक के फेमस पर्यटन स्थलों में से एक है। बनशंकरी अम्मा मंदिर का निर्माण 7वीं शताब्दी में करवाया गया था।
Also Read: Travel Tips: पहली बार यात्रा करते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, फिर सफर हो जाएगा मजेदार
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS