Acne Problem: इस वजह से बार बार होते हैं माथे पर पिंपल्स, ये हैं इससे बचने के उपाय

Acne Problem: हर लड़की चाहती है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और क्लीन हो। वहीं पिंपल्स लड़कियों की खूबसूरती को खराब करती है(Acne Problem)। जिस कारण लड़किया पिंपल्स को लेकर काफी परेशान रहती हैं। इसके लिए वो मार्केट के प्रोडक्टस पर काफी रूपये भी खर्च करती हैं (Home Remedies For Pimples)। लड़कियों के पिंपल्स ज्यादातर माथे पर निकलते हैं। वहीं इसी बीच आज हम इन मुंहासे को माथे पर निकलने से बचने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही इन मुंहासे को होने का कारण भी बताने जा रहे हैं।
माथे पर मुंहासे निकलने के कारण
पोर्स का बंद होना
हमारी स्किन एक नैचुलर ऑयल पैदा करती है जिसे सीबम कहा जाता है। यह सेबेसियस ग्रंथि में उत्पन्न होता है और त्वचा को मॉश्चराइज करने के साथ ही इसकी सुरक्षा करता है। लेकिन जब सीबम का उत्पादन सामान्य से ज्यादा होता है, तो पोर्स बंद हो जाते हैं। जिस वजह से माथे पर पिंपल्स निकलने लगते हैं।
Also Read: Girl Fashion: लड़कियों का अजीबो गरीब फैशन देख आप भी रह जाएंगे हैरान, कपड़ों की जगह बांधा तकिया
हार्मोनल चैंजस
टीन ऐज में लड़कियों में काफी हार्मोनल चैंजेस आते हैं। जिस कारण भी लड़कियों को पिंपल्स निकलने लगते हैं।
डेली मेकअप करना
डेली मेकअप करने से स्किन खराब होने लगती है। जिस वजह से आपकी स्किन के पोर्स बंद होने लगते हैं और आपके माथे पर मुंहासे निकलने लगते हैं।
माथे पर मुंहासे को निकलने से ऐसे रोकें
- चेहरे का अच्छे से साफ करें और फेस को हफ्ते में दो बार क्लिंजर लगाकर स्किन को एक्सफोलिएट करें।
- बालों को टाइम से शैम्पू करें।
- कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लें।
- माथे को ज्यादा देर तक न ढकें।
- ज्यादा देर तक धूप में न रहें।
- सोने से पहले मेकअप को जरूर साफ करें।
- ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
- डाइट में हैल्थी चीजें शामिल करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS