एश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए Costly Beauty Products नहीं बल्कि यूज करती हैं ये चीज, जानकर होगी हैरानी

अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस एश्वर्या राय का हर कोई दीवाना है।आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि वे अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्टस के बजाए घरेलू नुस्खों को अपनाना पसंद करती हैं। यही कारण है कि वे 47 की उम्र में भी 28 साल की लड़की नजर आती हैं। आज भी उनके चेहरे पर कोई भी रिकंल्स या फाइन लाइन्स नजर नहीं आती हैं। इस बीच आज हम आपको बताएंगे कि एश्वर्या अपनी स्किन केयर के लिए किस चीज का करती हैं इस्तेमाल।
एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वे अपने फेस पर दही और शहद से मसाज करती हैं। इससे उनकी स्किन हेल्दी रहती है। वहीं सुंदर दिखने के लिए के कम से कम केमिकल वाले प्रोडक्ट का यूज करना चाहिए।
- एश्वर्या हर दिन फेस मास्क लगाना पसंद करती हैं। इसके लिए वे मलाई, बेसन और हल्दी मिक्स करके फेस पर लगाती हैं। तीनों चीजें स्किन के लिए काफी लाभदायक होती हैं। यह स्किन को नमी और पोषण देने का काम करते हैं।
Also Read: गर्मियों में आपकी भी स्किन हो जाती है ऑयली तो इन Products का करें इस्तेमाल, समस्या का होगा समाधान
- आप चाहें तो बेसन से स्क्रब भी कर सकती हैं। ये डेड स्किन को निकालकर त्वचा का अतिरिक्त तेल सोखकर उसे निरोग भी रखता है। एश्वर्या फेस मास्क के लिए घरेलू नुस्खे ही अपनाती हैं। इसके लिए वे केले का मास्क लगाना भी काफी पसंद करती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS