सेब के छिलके को बेकार समझकर फेंके नहीं बल्कि ऐसे करें इस्तेमाल, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

सेब के छिलके को बेकार समझकर फेंके नहीं बल्कि ऐसे करें इस्तेमाल, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद
X
क्या आप जानते हैं कि सेब के छिलके भी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अक्सर लोग सेब के छिलके को फेंक देते हैं। लेकिन इसे आप स्किन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए सेब के छिलको का इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

यह बात तो सभी जानते हैं कि सेब सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। वहीं डॉक्टर भी हर रोज एक सेब खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब के छिलके भी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अक्सर लोग सेब के छिलके को फेंक देते हैं। लेकिन इसे आप स्किन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए सेब के छिलको का इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे यूज करने का तरीका।

दाग धब्बे

अगर आपके फेस पर दाग धब्बे हैं और आप इसके चलते काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में आप सेब के छिलकों से बने फेसपैक का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप सेब के छिलकों को सुखा कर पाउडर बना लें। फिर 2 चम्मच सेब के छिलके के पाउडर में दूध मिलाएं। तैयाक मिश्रण को आप फेस और गर्दन पर 30 मिनट के लिए लगाएं। तय समय के बाद आप इसे पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में 2-3 बार कर सकती हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए

अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो इसके लिए आप 2 चम्मच सेब के छिलकों के पाउडर में 3 चम्मच बटकर मिलाएं और इसे फेस पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद इसे आप पानी से धो लें।

Tags

Next Story