Baisakhi 2020: चाहती है पंजाबन गर्ल लुक तो फॉलो करें ये टिप्स

Baisakhi 2020: पूरे देश में हर साल 13 अप्रैल को बैसाखी का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार खासतौर पर सिखों क लिए काफी महत्तवपूर्ण होता है। सिख धर्म में इस त्योहार को नए साल के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सिख धर्म के तिम गुरु गोबिंद सिंह (Guru Gobind Singh) ने खालसा पंथ की स्थापना भी की थी। तभी से ही इस त्योहार की सिख धर्म में काफी मान्यता है। इस दिन गुरुद्वारे सजाए जाते हैं। इसके साथ ही नगर कीर्तन किए भी जाते हैं। लोग ढोल बजाते हैं और भांगड़ा करते हैं। इसके साथ ही लोग नए कपड़े भी पहनते हैं। वहीं अगर आप इस मौके पर अपने स्टाइल में पंजाबी लुक का तड़का लगाना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसे अपना कर आप खुद को एकदम पंजाबी ट्रेडिशनल गर्ल को लुक दे सकती हैं।
पटियाला सलवार सूट
पंजाब की महिलाओं के लिए सबसे खास ड्रेस होती है पटियाला सूट सलवार। इसे पहनकर आप स्टाइलिश तो लगती ही हैं। इसके साथ ही ये पहनने में भी काफी कम्फर्टेबल होता है। वहीं आप बैसाखी के मौके पर लाल, हरा, पीला,मैजेंटा, और सी ग्रीन जैसे कलर का पटियाला सूट पहन सकती हैं। इसे पहनकर आप फुल पंजाबन गर्ल लग सकती है।
फुलकारी चुन्नी
'फूल' और 'कारी' से बना शब्द फुलकारी एक तरह की कढ़ाई होती है, जिसका मतलब हैं फूलों की कलाकारी। इसपर कढ़ाई हाथ से की जाती हैं। अगर आप हैवी सूट नहीं पहनना चाहती हैं तो आप सिंपल कढ़ाई वाले सूटे के साथ हैवी फुलकारी दुप्पटा कैरी कर सकती हैं।
धोती सलवार
आजकल धोती सलवार काफी ट्रेंड में है। आप इस मौके पर धोती सलवार भी पहन सकती हैं। इसके साथ आप शॉर्ट या लॉन्ग कुर्ती भी पहन सकती हैं। इसके साथ आप कुछ इस तरह की जैकेट भी कैरी कर सकती हैं।
लाचा स्टाइल
आप इस मौके पर कुछ इस तरह का लाचा स्टाइल लहंगा भी पहन सकती हैं। जिसमें आप काफी ट्रैडीशनल लुक में नजर आ सकती हैं।
पंजाबी जूती
इसके तो नाम से ही साफ हो जाता है कि ये पंजाबी लुक के लिए कितनी जरूरी है। यह जूती बाकी फुटवियर्स से काफी अलग होती है। यह आपके पटियाला सूट या सिंपल सूट को और भी निखार देती है। वहीं मार्केट में आपको तरह तरह की पंजाबी जूती मिल जाएंगी।
एक्सेसरीज
इसके लिए आप पॉम पॉम स्टाइल में एयररिंग ही चूज करें। वहीं आप मांग टीका, पायल, बैंग्ल्स भी ट्राई कर सकती हैं। हेयर एक्सेसरी में खास है परांदा। फ्रैंच चोटी के साथ लगाएं टेस्सल या पॉम पॉम वाला परांदा ट्राई कर सकती हैं।
हेयर स्टाइल
हेयरस्टाइल के बिना महिलाओं का पंजाबी लुक अधूरा है। इसके लिए आप फ्रैंच चोटी (खजूरी चोटी), फर्न्ट पफ बना सकती हैं। वहीं आप अपने आउटफिट के साथ मैच करके अपने लुक को कंपलीट कर सकती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS