बालों को घना बनाने के लिए अपनाएं ये गजब के नुस्खे, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

महिलाओं की खूबसूरती निखारने में बालों का बहुत ही महत्वपूर्ण रोल होता है। लेकिन पतले और बेजान बाल आपके लुक को खराब करते हैं। वहीं कई महिलाएं बालों को घना बनाने के लिए काफी हेयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं। जिसका कोई खास असर नहीं दिखता है। इस तरह के प्रोडक्ट में काफी ज्यादा कैमिकल होता है। जो बालों के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में अगर आप भी बालों को घनाना बनाना चाहती हैं तो हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं। जिसके साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में।
एलोवेरा जेल
इसमें कई औषधि के गुण मौजूद होते हैं। यह सेहत, स्किन और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से आप दोमुंहे, रूखे, हेयरफॉल जैसी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल से 5 मिनट के लिए स्कैल्प की मसाज करें। 20 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर शैम्पू से बाल धो लें। आप चाहें तो एलोवेरा जेल को शैम्पू में भी मिला सकती हैं। ऐसा करने से बाल सॉफ्ट और लंबे होते हैं।
प्याज
प्याज बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसके लिए आप प्याज को कद्दूकस करें। इस रस में आप 5-6 बूंद किसी भी तेल की डालें। इसके बाद इसमें आप नींबू का रस मिक्स करें। कॉटन बॉल की मदद से आप इसे स्कैल्प पर लगाएं और इसे 10 मिनट लगाकर छोड़ दें। तय समय के बाद आप शैम्पू कर लें। यह बालों कों घना बनाता है। इसके साथ बालों की लंबाई भी बढ़ती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS