लंबे बालों की है ख्वाहिश तो एक बार इन देसी उपाय को जरूर अपनाएं, कुछ रूपयों में बनेगी बात

लंबे बालों की है ख्वाहिश तो एक बार इन देसी उपाय को जरूर अपनाएं, कुछ रूपयों में बनेगी बात
X
जहां कोरोना के चलते ज्यादातर लोग घरों में कैद हैं। वहीं ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। ऐसे में आपके पास मौका भी हैं कि आप घर पर रहकर ही अपने बालों की केयर कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। घर में मौजूद चीजों के इस्तेमाल से आप अपने बालों को लंबा कर सकती हैं। इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

हर लड़की की लंबे बालों की ख्वाहिश होती है। लंबे बाल करने के लिए वो काफी मेहनत भी करती हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास असर नहीं होता है। जहां कोरोना के चलते ज्यादातर लोग घरों में कैद हैं। वहीं ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। ऐसे में आपके पास मौका भी हैं कि आप घर पर रहकर ही अपने बालों की केयर कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। घर में मौजूद चीजों के इस्तेमाल से आप अपने बालों को लंबा कर सकती हैं। इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसे अपना कर आप भी अपने बालों को लंबा और सॉफ्ट बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

जैतून का तेल

बालों को लंबा करने के लिए जैतून का तेल बेस्ट है। इसके लिए आप जैतून के तेल को गर्म करें और फिर इसे गुनगुना होने पर बालों में मसाज करें। मसाज करने के बाद बालों में गर्म तौलिया लपेट लें। तौलिया गर्म करने के लिए उसे गर्म पानी में भिगोएं और फिर निचौड़ कर बालों पर लपेट लें। इसके बाद बालों को अच्छे से शैम्पू करलें।

दही

दही बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए आप इसमें 2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। इसे बालों में अच्छे से लगाकर 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। तय समय के बाद इसे शैम्पू से अच्छे से धो लें।

अंडा

इसे के लिए आप अंडे में एक बड़ा चम्मच शहद और एक चम्मच जैतून का तेल डालें। इसका अच्छे से पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बालों में अच्छे से लगा लें। इसे 30 मिनट के लिए बालों में लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से इसे धो लें।

Also Read: पिंपल्स के निशान से हैं परेशान तो अपनाएं ये शानदार नुस्खें आसानी से त्वचा को बनाएं बेदाग

मेथी के दाने

मेथी के दाने बालों को रेशमी बनाते हैं। इसके लिए आप एक चौथाई कप मेथी के दानों को रात को भिगो कर रख दें। इसके बाद सुबह इसे अच्छे से पीस लें। इस पेस्ट को बालों में 30 मिनट के लिए लगाएं और फिर शैम्पू कर लें।

Tags

Next Story