पके गले केले को फेंके नहीं बल्कि उससे ऐसे करें फेशियल, आएगा गजब का निखार

यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि केला ऐसा फल है जो पकने के बाद और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाता है। इसमें माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और बायो न्यूट्रिएंट्स गुण मौजूद होते हैं जो पकने के बाद और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। वहीं ज्यादातर लोग केला पकने के बाद उसे फेंक देंते हैं। आप ऐसा न करें क्योंकि आप उसे पके गले केले से फेशियल कर सकती हैं। जिससे आपके फेस पर ग्लो आएगा।
केला चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है
आपको बता दें कि पका केला चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे स्किन के रिंकल्स खत्म होते हैं। इसके साथ ही यह स्किन को भी टाइट करता है। इससे फेशियल करना बहुत ही आसान है। तो आइए जानते हैं केले से फेशियल करने का तरीका।
सामग्री
पका हुआ केला- 1
शहद- 2 छोटे चम्मच
एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
नारियल तेल- 1 चम्मच
विधी
-इसके लिए सबसे पहले आप सभी चीजों एक ब्लेंडर में डालें।
- और फिर इसका अच्छा पेस्ट बना लें।
- अब पेस्ट बनने के बाद इसे एक बाउल में निकाल लें। - आपकी मसाजिंग क्रीम तैयार है। आप चाहें तो इस पेस्ट में दही डालकर इसे हेयर मास्क की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
ऐसे करें यूज
इस क्रीम को फेस पर लगाएं। इसके बाद धीरे धीरे सर्कुलर मोशन में फेस की मसाज करें। इसे लगभग 5 से 7 मिनट तक मसाज करते रहें। क्रीम को 10 मिनट तक फेस पर ही लगा रहने दें। तय समय के बाद अपना फेस पानी से धो लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS