Beauty Quest: स्किन और बालों की आम समस्याओं से हैं परेशान, एक्सपर्ट्स से जानें समाधान

Beauty Quest: सुंदर दिखने (Beautiful Look) के लिए महिलाएं कई जतन करती हैं चाहें वो महंगे सैलून में जाना हो या फिर ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदना। यहां तक अपनी त्वचा और बालों की खूबसूरती (Skin and Hair Beauty) को बढ़ानें के लिए महिलाएं एक्सपर्ट्स से सवाल भी करती हैं। अपनी इस स्टोरी में हम आपके लिए लेकर आएं है स्किन और बालों की समस्याओं (Skin and Hair Problems) से जुड़े कुछ आम सवाल जिन्हें हमारे पाठको ने ब्यूटी एक्सपर्ट्स (Beauty Experts) भारती तनेजा (Bharti Taneja) से पूछा है। इनके जरिए आपको आपकी परेशानियों के हल भी आसानी से मिल जाएंगे...
सवाल- मेरी उम्र 47 वर्ष है। मैं अपने बालों पर डाई करती हूं, इससे मेरे बाल बहुत हार्ड हो गए हैं। बाल हार्ड ना हों, इसके लिए मुझे क्या करना चाहिए?
गीता, सरगुजा
जवाब- वैसे तो कलर करने के बाद बाल हमेशा सॉफ्ट ही होते हैं। अगर आपके बाल कलरिंग के बाद हार्ड हो जाते हैं तो इसका मतलब है कि आप सही शैंपू नहीं इस्तेमाल कर रही हैं। आप ऐसे शैंपू और कंडीशनर का यूज करें, जिससे बाल सॉफ्ट और स्मूद बने रहते हैं। इसके बावजूद अगर आपको लगता है कि आपके बाल हार्ड हैं तो कोई भी हेयर सीरम यूज कर सकती हैं। सीरम गीले बालों पर ही अप्लाई करें, तभी वो पूरी तरह से सॉफ्ट होंगे।
सवाल- मेरी उम्र 27 साल है। मैं जब भी आई मेकअप करती हूं तो मेरी आंखों से बहुत आंसू बहने लगते हैं। इससे बचने के लिए कोई उपाय बताएं?
कविता, रोहतक
जवाब- सबसे पहले तो आप अपने आई मेकअप के प्रोडक्ट्स को चेक करिए। हो सकता है कि जो प्रोडक्ट आप यूज कर रही हैं, वो आपकी आंखों को सूट नहीं कर रहा है। वैसे भी आंखों के लिए हमेशा अच्छे ब्रांड के प्रोडक्ट्स ही यूज करने चाहिए। इसके अलावा कई बार काजल या लाइनर लगाते वक्त प्रोडक्ट आंखों के अंदर तक चला जाता है, जिससे आंखों में आंसू आ जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आई मेकअप करते हुए थोड़ा कॉन्शस रहें। मेकअप करने की सही तकनीक फॉलो करें और ब्रॉन्जी ब्रश का यूज करें। यह आंखों के लिए सेफ होता है।
सवाल- मेरी उम्र 19 वर्ष है। मेरे फेस पर काफी पिंपल्स हैं। हर्बल फेसवॉश यूज करने से भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। प्लीज बताएं मैं क्या कर सकती हूं?
राजश्री, कोरबा
जवाब- किसी भी फेसवॉश से पिंपल्स पूरी तरह खत्म नहीं होते। हां, कम जरूर हो जाते हैं। पिंपल्स क्यों हो रहे हैं, इसकी वजह जानना जरूरी है। कई बार हार्मोनल प्रॉब्लम की वजह से पिंपल्स होते हैं। बेहतर रहेगा कि आप डॉक्टर को अपनी प्रॉब्लम बताकर प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाएं। वैसे आप चाहें तो कुछ होम मेड फेस पैक अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए एक लौंग का चूरा बना लें। इसमें दो बूंद दूध मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने पिंपल्स पर लगा लें। इसी तरह आप नीम की पत्तियां घिसकर अपने पिंपल्स पर लगा सकती हैं। इसके साथ ही आप हमेशा हाइजीन का ध्यान रखें। गंदे हाथ से कभी भी अपने फेस को ना छुएं। इन उपायों को आजमाकर आपके पिंपल्स की प्रॉब्लम कम हो जाएगी।
सवाल- मैं 24 साल की हूं। मैं जब भी वैक्स करवाती हूं, उसके बाद मुझे बहुत पसीना आता है। प्लीज बताएं कि मुझे क्या करना चाहिए ताकि इस तरह की प्रॉब्लम ना हो?
कोमल, राजनांदगांव
जवाब- वैक्स करवाने की वजह से हाथों के पोर्स खुल जाते हैं, जिस वजह से स्किन बहुत ज्यादा सॉफ्ट हो जाती है। इसी वजह से हाथों में पसीना भी ज्यादा आने लगता है। लेकिन इससे आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर पसीना बहुत ज्यादा आता है तो आप वैक्स करवाने से पहले पोस्ट वैक्स जैल या प्री वैक्स जैल अप्लाई कर सकती हैं। यह एंटीसेप्टिक लोशन जैल होता है। इसके यूज से आपके हाथ काफी ड्राय हो जाएंगे, जिससे पसीने की प्रॉब्लम खत्म हो जाएगी।
सवाल- मेरी उम्र 33 साल है। मेरे गले पर बहुत से छोटे-छोटे तिल हैं। प्लीज ऐसे मेकअप तकनीक के बारे में बताएं ताकि मैं इन्हें छिपा सकूं।
राधिका, चांपा
जवाब- गले के तिल छिपाने के दो तरीके हैं। एक, आप कलर कैरेक्टर का यूज कर सकती हैं। यह आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। इसमें आप ऑरेंज या यलो कलर कैरेक्टर ले सकती हैं। कलर कैरेक्टर अप्लाई करने के बाद अपनी स्किन कलर से मैच करता हुए फाउंडेशन या बेस ले सकती हैं। फाउंडेशन को फेस पर अप्लाई करने के बाद फेस पावडर लगाएं ताकि बेस मेकअप पूरी तरह सेट हो जाए। इस तरह आपके तिल हाइड हो जाएंगे। दूसरा, कंसीलर भी तिल को छिपाने में हेल्पफुल है। कंसीलर को फेस पर लगाएं। इसके लिए ब्यूटी ब्लेंडर की हेल्प से इसे पूरे फेस पर अच्छी तरह सेट करें। इससे भी चेहरे के तिल हाइड हो जाते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS