Beauty Tips: नाइट क्रीम से स्किन बनेगी साफ्ट, कैसे रखती है त्वचा का ख्याल

Beauty Tips: आमतौर पर महिलाएं दिन में फेस क्रीम (Face Cream) अप्लाई करती हैं। ऐसा करना स्किन केयर (Skin Care) के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि खिली-खिली, खूबसूरत और सॉफ्ट स्किन पाने के लिए आपको रात के समय भी इसकी प्रॉपर केयर करनी चाहिए। इसके लिए आप अपने फेस पर नाइट क्रीम (Night Cream) अप्लाई कर सकती हैं। नाइट क्रीम लगाने से पहले यह जान लेना बहुत जरूरी है कि किस तरह की नाइट क्रीम आपके फेस के लिए सूटेबल होगी? यहां हम आपके लिए लेकर आएं हैं नाइट क्रीम से जुड़े लगभग सभी सवालों के जवाब कॉस्मेटोलॉजिस्ट (Cosmetologist) शहनाज हुसैन (Shahnaz Husain) से...
क्या है नाइट क्रीम
नाइट क्रीम एक तरह की न्यूट्रिशस क्रीम होती है, जिससे स्किन मसाज करने पर उसमें नमी बनी रहती है। इसमें स्किन को ठंडा रखने वाले तत्व होते हैं, जिसकी मदद से स्किन सॉफ्ट बनती है। यही नहीं, कई तरह की नाइट क्रीम को एंटी-एजिंग क्रीम की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि इनमें कई न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकते हैं।
स्किन टाइप का रखें ध्यान
नाइट क्रीम का इस्तेमाल आपको अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही करना चाहिए। अगर आपकी स्किन नॉर्मल या ड्राय है और आप 25 साल की उम्र पार कर चुकी हैं तो नाइट क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। वैसे तो आजकल बाजार में कई तरह के नाइट क्रीम मिलने लगे हैं, लेकिन आप वही नाइट क्रीम चुनें, जिसमें एमोलिएंट्स (स्किन को सॉफ्ट-सूदिंग बनाने का गुण) शामिल हों। दरअसल, ये तत्व ड्राय स्किन वली महिलाओं के लिए बेहतर होते हैं, क्योंकि इससे स्किन को ऑयल मिलता है जो स्किन को मॉयश्चराइज करता है।
कैसे यूज करें
नाइट क्रीम को केवल रात के समय ही लगाना चाहिए। इसे लगाने से पहले अपनी स्किन को पूरी तरह क्लीन कर लें। इसके लिए फेस वॉश करें। इसके बाद स्किन पर नाइट क्रीम अप्लाई कर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। नाइट क्रीम को अपनी गर्दन में भी लगाएं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सोने से पहले नाइट क्रीम को गीली रूई की हेल्प से पूरी तरह निकाल दें।
तब ना करें नाइट क्रीम का यूज
नाइट क्रीम नॉर्मल और ड्राय स्किन वाली महिलाओं के लिए बहुत यूजफुल है। लेकिन जिन महिलाओं की स्किन ऑयली है या चेहरे पर मुंहासे, फुंसी या रैशेज होते रहते हैं, उन्हें इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप इसका इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपकी स्किन के रोम छिद्र बंद हो जाएंगे और फेस पर ब्लैक हेड्स, कील मुंहासे होने की संभावना बढ़ जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS