Beauty Tips: ग्लोइंग स्किन के लिए करें इन होममेड सीरम का इस्तेमाल, त्वचा दिखेगी खिली-खिली

Beauty Tips: बढ़ती उम्र के साथ साथ स्किन का नेचुरल ग्लो (Natural Glow of Skin) कम होने लगता है। लेकिन अगर आप कम उम्र से ही अपनी स्किन की प्रॉपर केयर (Proper Skin Care) करें तो इसका ग्लो लंबे समय तक बरकरार रह सकता है। अपनी स्किन की प्रॉपर केयर के लिए आप फेस सीरम (Face Serum) यूज कर सकती हैं। मेकअप के दौरान फेस सीरम को मॉयश्चराइजर से पहले लगाया जाता है। इससे फेस स्किन पर नमी आती है और स्किन का ग्लो बढ़ता है। यही नहीं रेग्युलर फेस सीरम यूज करने से आप स्किन से जुड़ी कई तरह की प्रॉब्लम्स (Skin Problems) से बची रह सकती हैं। यह स्किन को नॉरिश भी करता है।
वैसे तो मार्केट में कई तरह के फेस सीरम अवेलेबल हैं, जिन्हें आप अपनी स्किन टोन और पसंद के अनुसार चूज कर सकती हैं। लेकिन आप चाहें तो नेचुरल प्रोडक्ट्स से घर में ही फेस सीरम बना सकती हैं। ये ज्यादा इफेक्टिव होते हैं। अपनी इस स्टोरी में हम आपके लिए लेकर आए हैं ब्यूटीशियन बबीता बत्रा (Beautician Babita Batra) से नेचुरल फेस सीरम बनाने के टिप्स...
एलोवेरा-गुलाब जल
यह फेस सीरम बनाने के लिए एलोवेरा के पौधे से थोड़ा जैल निकाल लें। इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। गुलाब जल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों जैसी स्किन प्रॉब्लम को दूर रखते हैं। इसके साथ ही इस पेस्ट में विटमिन-ई के दो कैप्सूल भी मिलाएं। इन्हें अच्छी तरह मिक्स करें। तैयार मिश्रण को फेस पर अप्लाई करें। इस होममेड फेस सीरम को रेग्युलर अप्लाई करने से कुछ दिनों में ही फेस पर निखार दिखने लगेगा।
एलोवेरा-आलमंड ऑयल
एक खाली साफ कंटेनर में 2 चम्मच एलोवेरा जैल, 3 चम्मच गुलाब जल, 5 बूंद बादाम का तेल (आलमंड ऑयल) और 2 बूंद ग्लिसरीन मिलाएं। इन्हें अच्छी तरह मिला लें। अच्छी तरह मिक्स होने पर यह फ्लफी, स्मूद क्रीमी हो जाएगा। फेस सीरम रेडी है। इसे फेस पर अप्लाई कर सकती हैं। इससे चेहरे की रंगत खिली-खिली नजर आएगी।
कुकंबर जूस-ऑलिव ऑयल
2 चम्मच (कुकंबर जूस) खीरे का रस, 1 चम्मच गुलाब जल, 5 बूंद ऑलिव ऑयल और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की 4-5 बूंदें लें। खूब अच्छी तरह सारी चीजों को मिक्स कर लें। आपका होम मेड सीरम तैयार है। इसे एक महीने तक फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकती हैं। इस सीरम के रेग्युलर यूज से फेस पर ग्लो आता है।
कैसे करें अप्लाई
आप होममेड सीरम को दिन में दो बार अप्लाई कर सकती हैं। फेस सीरम अप्लाई करने से पहले अपने फेस को अच्छी तरह वॉश कर लें। इसके बाद फेस की कुछ बूंदें स्किन पर अप्लाई करें। अब हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में फेस की मसाज करें। बेहतर होगा कि सीरम अप्लाई करने के बाद कुछ देर के लिए फेस को यूं ही छोड़ दें। अगर अनकंफर्टेबल ना लगे, तो मसाज करने के बाद फेस वॉश भी कर सकती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS