Beauty Tips: Dark Circles से हो गए हैं परेशान तो ये होम रेमिडीज देंगी आपको राहत

Beauty Tips: आज के समय में पॉल्यूशन (Pollution) और खराब लाइफस्टाइल (Bad Lifestyle) के कारण महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी डार्क सर्कल (Dark Circles) की प्रॉब्लम को फेस कर रहे हैं। इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जैसे देर रात तक जगना, खराब लाइफस्टाइल, फोन या कंप्यूटर स्क्रीन के साथ बहुत ज्यादा समय गुजारना। इनसे छुटकारा पाने के लिए आप तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स (Beauty Products) का इस्तेमाल करते हैं और इस पर बहुत से रुपए भी खर्च करते हैं। ऐसे में आपको इनसे छुटकारा पाने के लिए कुछ होम रेमिडीज (Home Remedies) मिल जाएं तो। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कॉस्मेटोलॉजिस्ट (Cosmetologist) शहनाज हुसैन (Shahnaz Husain) से डार्क सर्कसल रिमूव करने के कुछ घरेलू नुस्खे...
टमाटर-नींबू
आंखों के नीचे काले घेरों से छुटकारा दिलाने में टमाटर बहुत उपयोगी है। इसमें लाइकोपीन नामक तत्व होता है, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसी तरह नींबू भी स्किन के लिए यूजफुल है। टमाटर और नींबू के मिश्रण का यूज आप डार्क सर्कल रिमूव करने के लिए कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए दो चम्मच टमाटर के रस में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इस मिश्रण को कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। करीब 10 मिनट तक यह मिश्रण लगा रहने दें। इसके बाद फेस वॉश कर लें। कुछ दिन ऐसा करने पर आपको असर दिखने लगेगा।
आलू का रस
आलू का रस भी डार्क सर्कल को कम करने के लिए बहुत प्रभावी होता है। इससे स्किन हल्की ब्लीच भी होती है। आलू का रस निकालकर रूई की मदद से आंखों के चारों ओर लगाएं। 20 मिनट के लिए इसे यूं ही लगाकर छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से फेस वॉश कर लें। ऐसा नियमित करें। डार्क सर्कल में फर्क नजर आने लगेगा।
खीरे का रस
खीरे का रस भी डार्क सर्कल दूर करने के लिए लगाया जाता है। इसे रोजाना आंखों के आस-पास लगाना चाहिए। पहले खीरे के दो गोल स्लाइस काटें। इसे अपनी आंखें बंद कर पलकों पर रख दें। 15 मिनट तक रखे रहने दें। इसके बाद अपना चेहरा सादे पानी से धो लें। इसके अलावा खीरे के रस के साथ टमाटर का रस और नींबू का रस मिलाकर मिश्रण तैयार किया जा सकता है। तीनों का रस बराबर मात्रा में लें और मिला लें। इस मिश्रण को कॉटन की हेल्प से डार्क सर्कल पर लगाएं। 15 मिनट लगे रहने दें। इसके बाद पानी से अपना फेस धो लें।
इन्हें भी आजमाएं
- कद्दूकस किया हुआ सेब या सेब का रस भी आंखों के नीचे लगाया जा सकता है। सेब में विटामिन बी और सी के अलावा टैनिक एसिड होता है, जो त्वचा के रंग को साफ करता है।
- पुदीने के पत्तों से भी आंखों के नीचे के डार्क सर्कल को कम किया जा सकता है। इसके लिए पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बना लें। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला लें। इस मिश्रण को आंखों के नीचे 10 मिनट तक लगाएं। इसके बाद सादे पानी से फेस वॉश कर लें।
मेकअप जरूर करें रिमूव
महिलाएं अकसर रात को सोन से पहले अपना मेकअप रिमूव नहीं करती हैं। ध्यान रखें कि मेकअप प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल्स यूज किए जाते हैं। खासकर आई मेकअप की बात करें, तो अगर आइज से मेकअप रिमूव नहीं किया गया तो स्किन पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे डार्क सर्कल की प्रॉब्लम बढ़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि रात को सोने से पहले अपने फेस से मेकअप जरूर रिमूव करें। इसके लिए क्लींजिंग जैल का यूज कर सकती हैं। क्लींजिंग जैल को रूई पर लगाएं फिर हल्के हाथों से मेकअप रिमूव करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS