Beauty Tips: अपनी Dull Skin को कहें गुडबाय, इन घरेलू नुस्खों स्किन ब्लीच के साथ पाएं दमकता चेहरा

Beauty Tips: हम में से हर कोई हर दिन खूबसूरत (Beautiful) दिखना चाहता है। खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं हर पैंतरा आजमाती हैं चाहें वो चेहरे के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स (Beauty Products) खरीदना हो या फिर ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlor) में जाकर फेशियल करना। कई बार आपकी त्वचा (Skin) मौसमी बदलावों के कारण फीकी-फीकी सी नजर आने लग जाती है, जिसे ठीक करने के लिए आप सैलून का रुख करती हैं। लेकिन हम आपके लिए यहां कुछ ऐसी टिप्स लेकर के आएं हैं जो डल स्किन (Dull Skin) से आपको छुटकारा दिलाएंगी। इस स्टोरी में हम आपको नेचुरल होममेड स्किन ब्लीच (Natural Homemade Skin Bleach) के तरीके बताएंगे जिनके जरिए आप खूबसूरत दमकती त्वचा पा सकती हैं।
दही
दही का नियमित प्रयोग, आपके चेहरे पर प्रभावशाली परिणाम ला सकता है। आप दही में बिना कुछ मिलाएं इसका प्रयोग कर सकते हैं। आपको करना बस इतना है कि दही के पेस्ट को चेहरे पर लगाना है और इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद वेट टिशू या कपड़े से रगड़ कर चेहरा साफ कर लें। इसके अलावा आप दही में थोड़ा सा बेसन या पिसी हुई ओट्स मिलाकर इसे एक चिकना पेस्ट बना लें। इसे आप अपने चेहरे की त्वचा पर स्क्रब के रूप में लगाएं।
बेसन
बेसन सबसे अच्छे प्राकृतिक उत्पादों में से एक है जिसका उपयोग आप अपने चेहरे की त्वचा को चमकदार बनाने के लिए अपने चेहरे पर कर सकते हैं। यह सबसे अच्छा परिणाम देता है जब इसे बिना किसी अन्य घटक के उपयोग किया जाता है। आटे की खुरदरी बनावट इसे एक स्क्रब के रूप में भी बदल देती है, जिसे आपके पूरे शरीर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके सर्वोत्तम परिणाम पाने के लिए थोड़े से पानी में बेसन मिलाकर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे नॉर्मल ठंडे पानी से धो लें।
संतरे का छिलका और जूस
रोजाना एक गिलास संतरे के रस का सेवन आपकी त्वचा की बनावट पर अद्भुत काम कर सकता है। उसी तरह, रस और यहां तक कि इसके छिलके को सीधे आपकी त्वचा पर लगाने से बहुत सारे बदलाव आ सकते हैं। इसके लिए आप ताजे संतरे के छिलके को सीधे अपने चेहरे की त्वचा पर लगा सकते हैं या इसे पीसकर महीन पाउडर बनाकर इसमें थोडा दही मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं और 20 मिनट के बाद इसे पोंछ लें। इसके अलावा, आप एक या दो चम्मच हल्दी पाउडर के साथ संतरे का रस भी मिला सकते हैं और इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं और 20 मिनट के बाद इसे हटा सकते हैं। हालांकि, हल्दी पाउडर का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि इसके ज्यादा इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा पर दाग लग सकते हैं।
नींबू
नींबू सबसे प्राकृतिक ब्लीचिंग प्रोडक्ट हैं जिन पर आप आंख बंद कर विश्वास कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप दो नींबू निचोड़ें और रुई को इसमें भिगोकर अपने चेहरे पर रुई को थपथपाकर कुछ देर वहीं रहने दें। वैकल्पिक रूप से, आप अतिरिक्त सुगंध और कोमल त्वचा के लिए इसके साथ थोड़ा सा गुलाब जल मिला सकते हैं। आप इसे कुछ दही या ओट्स या फिर दोनों के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसे 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहनें दें और फिर चेहरा साफ कर लें।
शहद
असमान त्वचा टोन के प्रमुख कारणों में से एक ड्राई स्किन है। अपनी त्वचा को ठीक से मॉइस्चराइज़ करने से ही इसकी आधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। शहद, एक सामान्य घरेलू सामग्री है जो आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करने में मदद करता है। आप बस इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद इसे हटा दें। इसके अलावा खुशबू के लिए इसमें कुछ पाउडर दूध और बादाम के तेल के साथ मिलाकर भी लगाया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS