बिना पैसे खर्च किए पाएं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन, सेलेब्रिटी जैसे दिखेगी त्वचा

बिना पैसे खर्च किए पाएं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन, सेलेब्रिटी जैसे दिखेगी त्वचा
X
घरेलू नुस्खे अपनाकर भी आप सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा रूपये भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इसी बीच आज हम आपको बेसन से बने पैक के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे पर निखार ला सकती हैं। तो आइए जाानते हैं इस पैक के बारे में।

हर महिला चाहती है उसकी स्किन सेलेब्रिटी की तरह सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखे। इसके लिए वे काफी महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। जिससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में आपको बता दें कि घरेलू नुस्खे अपनाकर भी आप सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा रूपये भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इसी बीच आज हम आपको बेसन से बने पैक के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे पर निखार ला सकती हैं। तो आइए जाानते हैं इस पैक के बारे में।

गर्मी के मौसम में अक्सर लोग 2 बार नहाते हैं। ऐसे में आप कोशिश करें कि आप दिन में एक बार ही साबुन का इस्तेमाल करें। अगर आप दिन में 2 बार साबुन का इस्तेमाल करके नहाते हैं तो ऐसा करने से स्किन का नेचुरल ऑयल खत्म होता है। ऐसे में आप बेसन का पैक इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे करें बेसन का इस्तेमाल

पहला तरीका

- इसके लिए आप सबसे पहले 1 कटोरी बेसन लें। इसमें आप हल्का सा पानी मिलाकर शरीर पर रगड़ें। इसे में कम से कम 5-7 मिनट के लिए करें। ऐसा करने से आपके डेड स्किन निकल जाएगी।

दूसरा तरीका

आप 1 कटोरी बेसन में थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे पूरे शरीर पर रगड़ें और फिर 5 मिनट के लिए ऐसा ही करें। इसके बाद नहा लें।

Also Read: Hair Home Remedies: शैम्पू में चीनी मिलाकर यूज करने से तेजी से बढ़ते हैं बाल, डैंड्रफ का भी होता है समाधान

तीसरा तरीका

इसके लिए आप सबसे पहले बेसन में मुल्तानी मिट्टी और दूध मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। इसे आप शरीर पर भी लगा सकते हैं।

आप चाहें तो इसे हर रोज लगा सकते हैं। अगर आप रोजाना नहीं लगा पाती हैं तो इसके हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें। इसे आप किसी भी वक्त लगा सकती हैं।

Tags

Next Story