चेहरे के दाग - धब्बों से निजात पाने के लिए ट्राई करें ये Best Facewash

स्किन केयर में सबसे ज्यादा जरूरी फेसवॉश होता है। हर लड़की इसका यूज करती है। लेकन अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां कभी भी एक फेसवॉश का यूज नहीं करती हैं। ऐसे में कई बार उन्हें लगता है कि जो वो फेसवॉश यूज कर रही हैं ,वो उन्हें सूट नहीं कर रहा है। ऐसे में उन लड़कियों को ज्यादा परेशानी होती है, जो एक्ने की परेशानी से जूझ रही होती हैं। अगर आप भी अपने फेसवॉश के चलते परेशान हैं तो आज हम आपके लिए बेस्ट होममेड फेसवॉश बताने जा रहे है। जिससे आपको पिपंल्स की समस्या से भी निजात मिलेगा। तो आइए जानते हैं होममेड फेसवॉश के बारे में।
दूध - शहद
इसके लिए आप सबसे पहले 2 चम्मच कच्चे दूध में शहद मिक्स करें। इसे आप 5 मिनट के लिए ऐसे ही रख दें। फिर इसे आप फेस पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। 5-10 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर लें।
टमाटर
इसे बनाने के लिए आप 2 चम्मच टमाटर के पल्प लें और फिर इसमें दूध और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद फेस पर लगाएं और फिर पानी से चेहरा धो लें।
Also Read: मुल्तानी मिट्टी को ऐसे लगाएंगी तो मिलेगी बेस्ट स्किन, पैसे भी होंगे कम खर्च
दही
इसके लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच दही लें और इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करें। ठीक तरीके से मिक्स हो जाने के बाद इसे फेस पर लगाकर 10 मिनट के लिए मसाज करें। तय समय के बाद चेहरा पानी से धो लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS