भाग्यश्री ने एक रात में होंठों को गुलाबी करने का बताया गजब का नुस्खा, बस सोने से पहले करना होगा ये काम

भाग्यश्री ने एक रात में होंठों को गुलाबी करने का बताया गजब का नुस्खा, बस सोने से पहले करना होगा ये काम
X
इस मौसम में ठंड हवा के कारण होंठ एकदम सूख जाते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ घरेलू उपाय अपनाएं तो इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। हाल ही में एक्ट्रेस भाग्यश्री ने एक रात में गुलाबी होंठ करने का बेहतरीन घरेलू उपाय बताया है। जिसे आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं।

इंसान की मुस्कान और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है जब उसके होंठ नेचुरली गुलाबी टिंट शेड के साथ शाइन करते हैं। लेकिन सर्दियों में ऐसा होना थोड़ा मुश्किल होता है। इस मौसम में ठंड हवा के कारण होंठ एकदम सूख जाते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ घरेलू उपाय अपनाएं तो इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। हाल ही में एक्ट्रेस भाग्यश्री ने एक रात में गुलाबी होंठ करने का बेहतरीन घरेलू उपाय बताया है। जिसे आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में।

अपनाएं ये उपाय

इसके लिए आप सबसे पहले चुकंदर को धोकर उसकी स्लाइस काटें। फिर इसके बाद इसे कद्दूकस या मिक्सी में पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट को आप अपने होंठो पर 15 मिनट लगाकर छोड़ दें। तय समय के बाद इसे आप रूई से साफ कर दें। चुकंदर में कई ऐसे तत्व जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

Also Read: सर्दियों में बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं जावेद हबीब के ये टिप्स

सोने से पहले करें ये काम

इस प्रक्रिया को आप हर रात सोने से पहले करें। ऐसा करने से आपके होंठ गुलाबी टिंट शेड के हो जाएंगे। जिसके बाद आप खुद ही नहीं बल्कि आपके आस पास वाले भी आपके होंठों को नोटिस करेंगे। इसके साथ ही आपको बता दें कि कभी भी रात को लिपिस्टिक लगाकर न सोएं। यह शरीर के लिए काफी हानिकारक होता है।

Tags

Next Story