Corona Alert: नवरात्री पर मेहंदी लगाने से पहले रखें इन बातों का खास ध्यान

Coronavirus: कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में तहलका मचा हुआ है। वहीं हालात सुधरने के बजाय बिगड़ते ही जा रहे हैं। वहीं इस खतरनाक चपेट में आने वालों की संख्या घटने के बजाय लगातार बढ़ती ही जा रही है। कोरोना के कोहराम को देखते हुए 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया है। इसका असर नवरात्रों पर भी पड़ रहा है। वहीं कुछ लड़कियां नवरात्रों को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। नवरात्रों के दिनों में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है।
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि इस खतरनाक वायरस का असर मेहंदी पर भी पड़ सकता है। इस वायरस के दौर में मेहंदी लगाना आपको भारी भी पड़ सकता है। लेकिन आप घबराएं नहीं आपकी मदद के लिए आपको बताना चाहेंगे कि आप घर पर ही मेहंदी की कोन कैसे बनाएं। इसके साथ ही आपके लिए मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं। जिसके जरिए आप लॉकडाउन के समय में घर पर ही बेस्ट मेहंदी लगा सकती हैं।
घर पर ऐसे तैयार करें मेहंदी की कोन
- अगर आपके घर में मेहंदी की ताजा पत्तियां हैं। आप उन्हें अच्छे से साफ करके पानी की मदद से बारीक पीस लें।
- इसके लिएअगर आपके पास मेहंदी का पाउडर है, तो आप उसका भी पेस्ट बना सकती हैं।
- इसके बाद आप पेस्ट में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाएं।
- फिर एक प्लास्टिक की शीट में इस पेस्ट को डालें।
आपकी कोन तैयार है। इसके साथ ही देखिए एक झलक लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन कलेक्शन ( Latest Mehandi Design Collection)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS