Lockdown: लॉक-डाउन के कारण नहीं जा पा रहीं ब्यूटी पार्लर तो घर पर ऐसे करें अपनी केयर

Coronavirus: कोरोना वायरस का कहर दुनिया के लगभग ज्यादातर शहरों में देखने को मिल रहा है। ये खतरनाक वायरस रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं अगर भारत की बात करें तो अबतक करीब 497 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। हालातो को देखते हुए देश के कई शहर लॉक डाउन किए जा चुके हैं। इसके कारण सिनेमा हॉल्स, स्कूल और ऑफिस, ब्यूटी पार्लर जैसी सभी चीजें बंद की जा चुकी हैं। इसी बीच आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आपकी मदद के लिए आज हम आपको ग्रूमिंग टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसके जरिए आप घर पर रहकर अपनी खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। चलिए जानते हैं कौन से हैं वो टिप्स।
आईब्रो
जो महिलाएं थ्रेडिंग करवाती हैं, वो इस बात की टेंशन न लें और वो पल्कर की मदद से भी अपनी आईब्रो को सेट कर सकती हैं। पल्कर एक चिमटी के आकार का होता है।
हेयर
अगर आप स्पा नहीं करवा पा रही हैं। ऐसे में आप बालों को नहाने से पहले ऑइलिंग करें, फिर शैंपू करके आप अपने बालों को तैलिये को गर्म पानी से भिगोकर कुछ देर के लिए इससे अपने बालों को लपेट सकती हैं। इसके साथ ही आप अपने बालों में मेहंदी में आंवला पाउडर, दही और नींबू मिक्स करके भी अपने बालों में लगा सकती हैं।
ब्लैकहेड्स
महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी ब्लैकहेड्स की होती है। इससे निपटने के लिए आप ओट्स में शहर और दही को अच्छे से मिलाकर अपने चेहरे पर स्क्रब करें। 15 मिनट तक स्क्रब करने के बाद आप पानी से अपना चेहरा साफ कर लें।
नेल्स
नाखूनों को अच्छा रखने के लिए आप बादाम या नारियल के तेल से नाखूनों की मसाज कर सकती हैं।
वैक्सिंग
घर पर वैक्सिंग करने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में चीनी को गर्म करें। इसके बाद इसमें आप शहद और नींबू मिलाएं। जब मिक्सचर गाढ़ा हो जाए तो इसमें थोड़ा पानी मिलाएं। तैयार हुए मिक्सर को Room Temperature में कम से कम 1 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद जब यह ठंडा हो जाए तो इसे टिन के डब्बे में रखकर वैक्सिंग की तरह इस्तेमाल करें। अगर आपके पास वैक्सिंग स्ट्रिप्स नहीं है, तो इसके लिए आप पुरानी जींस की स्ट्रीप काटकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS