डार्क सर्कल्स से हमेशा के लिए चाहती हैं छुटकारा तो लगाएं ये आईक्रीम, पैसे भी होंगे कम खर्च

डार्क सर्कल्स से हमेशा के लिए चाहती हैं छुटकारा तो लगाएं ये आईक्रीम, पैसे भी होंगे कम खर्च
X
अक्सर लड़कियां डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए न जानें कितने चीजें इस्तेमाल करती हैं। वहीं महंगे महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल से साइड इफेक्टस भी हो जाते हैं। अगर आप भी डार्क सर्कल्स के कारण परेशान हैं, तो ऐसे में आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपकी मदद के लिए आपको इस समस्या से निजात पाने के लिए आईक्रीम बताने जा रहे हैं।

चेहरे की खूबसूरती में आंखें बहुत ही महत्तवपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हर लड़की चाहती है कि उसकी आंखें बड़ी और खूबसूरत लगें। वहीं प्रदूषण और लैपटॉप या सिस्टम पर समय बिताने से आंखों और स्किन से संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमें सबसे आम समस्या है डार्क सर्कल्स जो खूबसूरती बिगाड़ने का काम करती है। अक्सर लड़कियां डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए न जानें कितने चीजें इस्तेमाल करती हैं। वहीं महंगे महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल से साइड इफेक्टस भी हो जाते हैं। अगर आप भी डार्क सर्कल्स के कारण परेशान हैं, तो ऐसे में आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपकी मदद के लिए आपको इस समस्या से निजात पाने के लिए आईक्रीम बताने जा रहे हैं। जिसे आप आसानी से घर पर ही बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

कम खर्चे में पाएं शानदार फायदा

आपको बता दें कि यह क्रीम आपको सिर्फ डार्क सर्कल्स से ही नहीं बल्कि झुर्रियों और आंखों के पास बारीक रेखाओं से भी निजात दिलवाएगी। इस क्रीम को बनाने के लिए आपके ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे। तो आइए जानते हैं आईक्रीम बनाने का तरीका।

Also Read: हिना खान की तरह चाहती हैं स्किन तो यूज करें Aloe Vera Cubes, एक्ट्रेस ने बताया इसे बनाने का तरीका

ऐसे बनाएं आईक्रीम

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल में विटामिन ई को पीसकर उसमें मिलाएं। इसके बाद इसमें 2-3 बूंद एसेंशियल ऑयल मिक्स करें। इस क्रीम को आप सोने से पहले आखों के नीचे लगाएं। इसे लगाते हुए रिंग फिंगर का यूज करें।

Tags

Next Story