Fashion: दीपिका पादुकोण नहीं कराती कभी फेशियल, आप भी फॉलो करें उनके ब्यूटी टिप्स

Fashion: दीपिका पादुकोण नहीं कराती कभी फेशियल, आप भी फॉलो करें उनके ब्यूटी टिप्स
X
Fashion: अगर आप भी अपनी स्किन दीपिका पादूकोण की तरह चमकती हुई चाहती हैं, तो फॉलो करें उनके बताए हुए ब्यूटी टिप्स।

Fashion: अपनी एक्टिंग से लोगों को दिवाना बनाने वाली दीपिका पादुकोण के बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सभी दिवाने हैं। दीपिका अपने काम के साथ साथ अपनी एक्टिंग के लिए भी काफी जानी जाती हैं। वहीं दीपिका बी टाउन की लिस्ट में टॉप पर आती हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं उनका लुक भी अक्सर वायरल होता रहता है। दीपिका का अलग अलग लुक उनके फैंस को काफी पसंद आता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने अपनी ग्लोंइग स्किन और अपने स्मूथ हेयर के सिक्रेट बताए। जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसे फॉलो करके आप भी अपनी स्किन को ग्लो कर सकती हैं।

योगा

दीपिका ने बताया कि उनकी ग्लोइंग स्किन का राज योगा है। वे फिट रहने के लिए योगा करती हैं। उनहोंने बताया कि योगा करने से चेहरे भी ग्लो करता है। साथी ही एंटी एजिंग की समस्याएं भी दूर होती हैं।

अच्छी डाइट

दीपिका ने बताया कि खूबसूरत दिखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता अच्छी डाइट। दीपिका ब्यूटी प्रोडक्ट के बजाए अच्छी डाइट लेती हैं। वे अपनी डाइट में ग्रीन वेजीटेबल्स और फल लेती हैं। वहीं वे जंक फूड से दूर रहती हैं। दीपिका ने बताया कि वे कभी भी फेशियल नहीं करवाती हैं। अगर आप अच्छी डाइट लेती हैं, तो आपको फेशियल की जरूरत नहीं होती है।

पानी

स्किन पर निखार लाने के लिए वे खूब सारा पानी पीती हैं। जिससे उनकी स्किन डिटॉक्स रहती है। पानी पीने से त्वता हाइड्रेट रहती है। जितना ज्यादा आप पानी पियेंगी उतनी ही आपकी स्किन ग्लो करेगी।

नारियल पानी

दीपिका पादुकोण ने बताया कि वे डेली नारियल पानी पीती हैं। नारियल पानी पीने से स्किन ग्लो करती है।

नारियल तेल

दीपिका पादुकोण ने बताया कि वो बचपन से बालों में नारियल का तेल यूज कर रही हैं। वे हफ्ते में एक बार नारियल के तेल से अपने बालों की अच्छे से मालिश करती हैं। इसके साथ साथ वे स्पा भी लेती हैं।


Tags

Next Story