डिफरेंट-ब्यूटीफुल ब्राइडल मेहंदी डिजाइंस

डिफरेंट-ब्यूटीफुल ब्राइडल मेहंदी डिजाइंस
X
दुल्हन का श्रंगार मेहंदी के बिना पूरा नहीं माना जाता है। यही वजह है कि हर दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि उसके हाथों पर जो मेहंदी लगे उसका डिजाइन बेहतरीन हो। इन दिनों ब्राइडल मेहंदी में तरह-तरह के डिजाइन ट्रेंड में हैं। आप भी इनको ट्राई कर सकती हैं।

मेहंदी से सजे दुल्हन के हाथ बहुत ही खूबसूरत नजर आते हैं। मेहंदी को सुहाग की निशानी भी माना जाता है। ऐसे में दुल्हन की मेहंदी का सबसे खास होना जरूरी है। लेकिन अगर आप डिसाइड नहीं कर पा रही हैं कि कैसी डिजाइन वाली मेहंदी लगवाएं तो यहां बताए जा रहे मेहंदी डिजाइंस में से अपने लिए सेलेक्ट कर सकती हैं।

किंग-क्वीन

इस मेहंदी डिजाइन में ब्राइड के हाथों पर राजा-रानी के डिजाइन बनाए जाते हैं। इसमें मेहंदी डिजाइन के अंदर एक हाथ पर किंग, एक हाथ पर क्वीन बनाई जाती है। यह डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इससे हाथों की खूबसूरती भी बढ़ जाती है।

मोटिफ

मोटिफ मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। यह डिजाइन हैवी आउटफिट पर काफी अच्छा लगता है। इसे बनाना भी काफी आसान है। इस डिजाइन में हाथों पर फूल, पत्ते जैसे डिजाइन बनाए जाते हैं। इसकी खासियत यह है कि इसमें हाथ ज्यादा भरे नहीं लगते, न ही खाली लगते हैं।

श्लोक-मंत्र

आप श्लोक मेहंदी डिजाइन भी लगवा सकती हैं। इसमें आपके हाथों में मेहंदी के बीच श्लोक, मंत्र लिखे जाते हैं। आप अपना पसंदीदा श्लोक, मंत्र लिखवा सकती हैं। ध्यान रहें, श्लोक का मतलब आपके रिश्ते से ही जुड़ा होना चाहिए। ज्यादातर दुल्हन 'सदा सौभाग्यवती भव:' जैसे श्लोक, मंत्र लिखवाती हैं।

हैंगिंग स्टार स्टाइल

अगर आपको हैवी मेहंदी डिजाइन पसंद नहीं है और आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो हैंगिंग स्टार स्टाइल मेहंदी लगवाना एक अच्छा आइडिया है। यह काफी सिंपल डिजाइन है, लेकिन दिखने में बहुत अच्छा लगता है। इससे आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ जाती है।

लेस ग्लव्स

लेस ग्लव्स मेहंदी डिजाइन एक मॉडर्न मेहंदी स्टाइल है। इन दिनों लड़कियां इस डिजाइन को काफी पसंद कर रही हैं। आप चाहें तो इसे भी लगवा सकती हैं। इसे हाथों के पीछे, कलाई पर बनाया जाता है। इसे मिडिल फिंगर से शुरू करके हाथों की कलाई तक बनाया जाता है। इसमें ऐसा लगता है, जैसे लेस से बना ग्लव्स पहना हो।

पर्सनलाइज्ड

पर्सनलाइज्ड मेहंदी डिजाइन लगवाना भी बेस्ट ऑप्शन है। इस मेहंदी डिजाइन में आप कुछ लव कोट्स हाथ पर लिखवा सकती हैं। अपने पार्टनर के बारे में कुछ लिखवा सकती हैं। शादी के बाद अपने पार्टनर से उसे ढूढ़ने के लिए भी कह सकती हैं।

ऐसे रचेगी गाढ़ी मेहंदी

- मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद मेहंदी का तेल लगाएं। यह बाजार में मिलता है।

- मेहंदी को ज्यादा समय तक हाथों पर लगाकर रखें। 5 घंटे तक उस पर पानी न लगने दें।

- मेहंदी हल्की-हल्की सूखने पर, उस पर नीबू, चीनी का मिश्रण लगाएं।

- मेहंदी को हाथ से रिमूव करने के बाद सरसों का तेल हाथों पर लगाएं। इससे मेहंदी का कलर काफी गाढ़ा हो जाएगा।

Tags

Next Story