Diwali 2019 Rangoli : दिवाली की सबसे अच्छी रंगोली डिजाइन

Diwali 2019 Rangoli Design (दिवाली रंगोली 2019) दीवाली का त्यौहार लगातार 5 दिनों तक चलने वाला त्यौहार होता है। जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है, इसी दिन से लोग घर को सजाने और भगवान गणेश और माता लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां करने लगते हैं, जिसमें मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। वैसे लोग दीवाली आने से कई दिन पहले गूगल पर दीवाली पूजा विधि (Diwali Pooja Vidhi,दिवाली के मंत्र (Diwali Ke Mantr In Hindi), दीवाली की कथा (Diwali ki Katha),रंगोली डिजाइन (Rangoli Design) सर्च करते हैं। इसलिए दीवाली 2019 आने से पहले हम आपको फूल से बनने वाली रंगोली के खूबसूरत और आसान डिजाइन लेकर आए हैं। आइए जानते हैं घर में फूलों की रंगोली डिजाइन (Flower Rangoli Design) ...
Floating Flower Rangoli Design With Diya
इस रंगोली डिजाइन को आप घर के किसी कोने में बना सकते हैं। जिसमें फूलों को पत्तों के साथ मैच या जोड़कर बना सकते हैं। आप सफेद, लाल, पीले और हरे पत्तों को मिक्स मैच करके मनचाहे डिजाइन में बनाएं।
Diwali 2019 Rangoli Design / Rajnigandha With Genda Rangoli Design
अगर आपको रंगोली बनानी नहीं आती है, तो आप फूलो से बनने वाले इस डिजाइन को बना सकते हैं। ये डिजाइन बनाने में बेहद आसान और खूबसूरत है। इसके लिए आपको रजनी गंधा के फूलों को गोलाई में सजाएं और बीच में एक बड़ा सा गेंदे का फूल रखें। आप चाहें तो गुलाब का फूल भी रख सकते हैं।
Happy Diwali 2019 Rangoli / Flower And Color Rangoli Design
अगर आप हर बार रंगों से रंगोली बनाकर बोर हो गई हैं, तो इस बार दिवाली पर रंग और फूलों को मिक्स करके फ्यूजन रंगोली बनाएं। आप इसे दीये से भी सजा सकती हैं।
Diwali 2019 Rangoli Design / Red And White Flower Rangoli Design
अगर आप मेन गेट पर रंगोली बनाना चाहती हैं, तो ये रंगोली डिजाइन सबसे परफेक्ट रहेगा। इस डिजाइन के लिए आपको केवल चॉक से अर्ध कमल का डिजाइन बनाएं और उसमें लाल रंग या मनपसंद फूल को तोड़ कर भरे, जबकि किसी हल्के या गहरे रंग के फूल से आउटलाइन बनाएं।
Diwali Rangoli Design 2019 / Simple Colorful Flower Rangoli Design
ये रंगोली डिजाइन बेहद सरल है, इसमें आपको सबसे पहले गुड़हल या अशोक के पतों को रंगोली बनाने वाली जगह पर सजाएं और उस पर अलग-अलग रंग के फूलों को गोलाई या तिकोने आकार में सजाएं। 10-15 मिनट में ये आसान रंगोली बनकर तैयार हो जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS