दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

फेस की खूबसूरती के साथ साथ बालों को अच्छा होना भी बहुत जरूरी होता है। लेकिन अक्सर महिलाएं अपने बालों को लेकर काफी परेशान रहती हैं। जिसमें ज्यादातर महिलाएं दोमुंहे बालों को लेकर काफी चिंतित रहती हैं। ऐसे में इन्हें समय समय पर काटना बहुत जरूरी होता है। नहीं तो बालों का बढ़ना कम हो जाता है। अगर आप भी दोमुंहे बालों के चलते परेशान हैं तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं। जिसे अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
काली उड़द दाल
काली उड़द दाल दोमुंहे बालों से निजात दिलवाने में मदद करती है। इसके लिए आपको आधा कम काली उड़द दाल, 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना और आधा कप दही की जरूरत होगी। इसे इस्तेमाल के लिए आप दाल और मेथी को पीस कर पाउडर तैयार करें। इसमें बाकी की चीजें मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। तैयार मिश्रण को आप 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दे। तय समय के बाद इसे शैम्पू से धो लें।
शहद और दही
इसके लिए आपको आधा कप दही. 4 बड़े चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच जैतून तेल की जरूरत होगी। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में दोनों चीजें मिक्स करें। तैयार मिक्सचर को आप बाल और जड़ों में लगाएं। इसे 1 घंटा लगाने के बाद शैम्पू से सिर धो लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS