Winter Season में इस तरह के डिजाइनर पोंचू से पाएं वार्म स्टाइलिश लुक

Winter Season में इस तरह के डिजाइनर पोंचू से पाएं वार्म स्टाइलिश लुक
X
सीजन के अकॉर्डिंग फैशन को मेंटेन करना थोड़ा टफ होता है, लेकिन कुछ ड्रेसेस मार्केट में ऐसी जरूर मिलती हैं, जिससे आप दोनों को मेंटेन कर सकती हैं। सर्दी के मौसम में ऐसा ही एक आउटफिट है-पोंचू। सर्दियों के फैशन ट्रेंड में यह इन दिनों टॉप पर है। पोंचू के डिफरेंट स्टाइल्स पर एक नजर।

इस मौसम में अगर आप ठंड से बचने के साथ ही अट्रैक्टिव ड्रेस भी कैरी करना चाहती हैं तो आपके लिए पोंचू बहुत ही अच्छा आउटफिट ऑप्शन है। इसे आप घर में या बाहर भी कैरी कर सकती हैं। जानिए, इसके पैटर्न और डिजाइंस के बारे में। हालांकि सीजन के अकॉर्डिंग फैशन को मेंटेन करना थोड़ा टफ होता है, लेकिन कुछ ड्रेसेस मार्केट में ऐसी जरूर मिलती हैं, जिससे आप दोनों को मेंटेन कर सकती हैं। सर्दी के मौसम में ऐसा ही एक आउटफिट है-पोंचू। सर्दियों के फैशन ट्रेंड में यह इन दिनों टॉप पर है। पोंचू के डिफरेंट स्टाइल्स पर एक नजर।

प्रिंटेड पोंचू

प्रिंटेड पोंचू इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं। इनमें फ्लोरल, एनिमल, टाइगर, जेबरा प्रिंट डिमांड में हैं, जो बहुत अट्रैक्टिव नजर आते हैं। ये काफी गर्म भी होते हैं, जो इन्हें सर्दियों के लिए पर्फेक्ट आउटफिट बनाते हैं। इसे आप जींस के साथ वियर कर सकती हैं। प्रिंटेड में आप सिंपल लाइन और चेक वाले पोंचू भी कैरी कर सकती हैं। ये प्रिंट टीनएज

गर्ल्स पर ज्यादा फबते हैं फर वाले पोंचू

विंटर सीजन में फर वाले आउटफिट का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। फर वाले पोंचू भी काफी पसंद किए जाते हैं। ऐसी पोंचू के नेक पर फर लगा होता है, जिससे इसका लुक डिफरेंट नजर आता है। कुछ पोंचू में फ्रंट साइड में भी फर लगे होते हैं, जो इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं। इसे आप कैजुअल या स्पेशल ऑकेजन पर भी कैरी कर सकती हैं।

कश्मीरी कढ़ाई वाले पोंचू

रॉयल लुक के लिए कश्मीरी कढ़ाई वाले पोंचू कैरी करना काफी अच्छा ऑप्शन है। ये लाइट और हैवी दोनों टाइप्स में अवेलेबल हैं। आप अपनी पसंद के अकॉर्डिंग इनमें से कोई भी चूज कर सकती हैं। इसे आप किसी भी ड्रेस के साथ पेयर कर सकती हैं।

पोम-पोम डिजाइनर पोंचू

यंग वूमेन और टीनएज गर्ल्स को पोम-पोम डिजाइन वाले पोंचू काफी पसंद आते हैं। इनमें कई वैरायटीज मार्केट में अवेलेबल हैं, जिसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन ले सकती हैं। ऐसे पोंचू के घेरदार किनारे पर (वूलेन, क्लॉथ या प्लास्टिक के छोटे गोले) पोम-पोम लगे होते हैं, जो इसे स्टाइलिश आउटफिट बनाते हैं।

वेलवेट पोंचू विद एंब्रॉयडरी

वैसे तो वेलवेट पोंचू विद एंब्रॉयडरी का लुक बहुत हैवी होता है। इस वजह से इसे ज्यादातर पार्टीज में ही कैरी किया जाता है। इसके थिक फैब्रिक की वजह से इसे कैरी करना काफी पसंद किया जाता है। आप चाहें तो वेलवेट पोंचू को खुद अपनी च्वाइस के अकॉर्डिंग कस्टमाइज कर सकती हैं। इसके लिए आप नेवी ब्लू, बॉटल ग्रीन, रेड, मैरून वेलवेट पर मल्टी कलर्स वाली एंब्रॉयडरी, गोल्डन एंब्रॉयडरी करवा सकती हैं।

हाई नेक पोंचू

सर्दी के मौसम में हाई नेक ड्रेसेस खूब पसंद की जाती हैं। यह ठंड से बचाने में हेल्पफुल होती है। अगर आपको ऐसी ड्रेसेस पसंद आती हैं तो हाई नेक पोंचू आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इससे स्टाइलिश लुक मिलता है। इसके कई पैटर्न और डिजाइंस मौजूद हैं। आप चाहें तो प्लेन या प्रिंटेड हाई नेक पोंचू भी वियर कर सकती हैं।

Tags

Next Story