Eid 2019 : ईद पर इस तरह बांधें हिजाब, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

Eid 2019 : ईद पर इस तरह बांधें हिजाब, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद
X
Eid 2019 : मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़ त्यौहारों में से एक बकरीद यानि ईद -उल-जुहा 2019 (Eid-ul-Juha 2019) का त्यौहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा, इस्लाम में महिलाओं को हमेशा अपना सिर हिजाब से ढकना होता है, ऐसे में बाजार में अलग-अलग डिजाइन और फैब्रिक के हिजाब मौजूद हैं, लेकिन अगर चेहरे की शेप के मुताबिक हिजाब बांधा जाए तो, खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता है, ईद 2019 पर हम आपको हिजाब पहनने का स्टाइल के बारे में बता रहे हैं।

Eid 2019 : आपने अक्सर मुस्लिम महिलाओं को घर से निकलते वक्त हिजाब से सिर को ढके देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फेस की शेप के मुताबिक भी हिजाब को पहनकर खूबसूरती को निखारा या अपने स्टाइल को बदला जा सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए ईद -उल-जुहा 2019 (Eid-ul-Juha 2019) के खास मौके पर चेहरे के आकार के मुताबिक हिजाब पहनने के स्टाइल लेकर आएं हैं। जिससे आप फैशन के नए ट्रेंड के साथ इस्लाम के रीति रिवाजों को भी बरकरार रख पाएगीं।

Eid 2019 / Face Shape According Hijab Tie Style




Eid-ul-Juha / Round Face Shape

अगर आपका चेहरा गोलाकार है, तो ऐसे में आप हिजाब को बहुत आसानी से बांधा जा सकता है। इसमें आपको माथे के ऊपरी हिस्से से थोड़ा पीछे से बांधते हुए नीचे की ओर लाते हुए ठोढ़ी के नीचे स्कार्फ को पिनअप करें। इससे आपके चेहरे की गोलाई को बैलेंस करने में मदद मिलेगी और चिकबोंस को उभार मिलेगा।



Eid-ul-Juha 2019 / Oval Face Shape

अगर आपका फेस ओवल शेप यानि अंडाकार है, तो ऐसे में आप हिजाब को माथे के ऊपर से बांधते हुए रैप करें। जिससे आपका चेहरा लंबा लगे और माथे, ठोड़ी का आकार समान दिखें और चीकबोन्स का ऊभारा जा सके।




Eid-ul-Adha / Diamond Face Shape

अगर आपका चेहरा हीरे के आकार यानि तिकोनी शेप का है, तो ऐसे में आप अपने हिजाब को लंबाई में लेकर चेहरे के चारों और घुमाकर बांधें। इसमें आप अपने माथे के आगे हिस्से को खुला रखें। इससे आपके चेहरे का लुक बैलेंस भी होगा।




Eid-ul-Adha 2019 / Square Face Shape

अगर आपका चेहरा चौकोर है यानि माथा, चिकबोंस और ठोड़ी के हिस्से की लंबाई और चौड़ाई लगभग एक समान होता है। तो ऐसे में आप हिजाब को सिर के ऊपर की तरफ रैप करें। ये देखने में बेहद ही आकर्षक लगेगा।




Eid / Heart Face Shape

अगर आपका चेहरा दिल के आकार का है यानि ऊपर से चौड़ा और ठोड़ी की ओर लंबाई लिए हुए, तो ऐसे में आपको हिजाब से माथे को आगे से थोड़ा सा कवर करें और ठोड़ी के हिस्से को ओपन रखें। ये स्टाइल आप पर बेहद सूट करेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story