सूजी हुई आई बैग्स को खत्म करने के लिए लगाएं ये क्रीम, डार्क सर्कल्स से भी मिलेगा छुटकारा

अक्सर महिलाओं सूजी आई बैग्स और डार्क सर्कल्स के चलते काफी परेशान रहती हैं। यह आपकी सुदंरता को बिगाड़ने का काम करता है। इसके लिए वे मार्केट से काफी महंगी महंगी क्रीम लाकर भी लगाती है। जिससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में आप घर में मौजूद चीजों से इसे परेशानी से काफी हद तक छुटकारा पा सकती हैं। इसी बीच आज हम आपको होममेड क्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं क्रीम बनाने का तरीका।
पोटैटो आई क्रीम
इसके लिए आपको चाहिए 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, 1 बड़ा चम्मच विटामिन ई कैप्सूल और 1 बड़ा चम्मच आलू का रस
ऐसे बनाएं क्रीम
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू छील लें और फिर इसे काटकर रस निकाल लें। इसके बाद इसमें आप नींबू का रस और एलोवेरा जेल मिक्स कर दें। तैयार मिश्रण को आप अनामिका उंगली से आखों के नीचे मसाज करें और इसे लगाकर सो जाएं। सुबह उठकर पानी से फेस धो लें।
ग्रीम टी क्रीम
इसके लिए आपका आधा चम्मच मोम, 2 चम्मच शिया बटर, ग्रीन टी बैग और 1 छोटा चम्मच बादाम का तेल चाहिए।
ऐसे बनाएं क्रीम
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले शिया बटर और मोम को पिघला लें। फिर धीमी आंच करते ग्रीन टी बैग को फाड़कर डाल दें। रंग बदल जाने के बाद गैस बंद कर दें। इसे आप छान लें। तैयार मिश्रण को आप सोने से पहले लगाएं। इसे आप एयरटाइट कंटेनर में करके रख सकती हैं। लेकिन इसे फ्रीज में न रखें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS