ये हैं आइलाइनर के लेटेस्ट स्टाइल

कोरोना के चलते अब मास्क लगाना काफी जरूरी हो गया है। इसके कारण अब लिपस्टिक का क्रेज भी खत्म होता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं अब आइलाइनर की डिमांड काफी बढ़ रही है। आजकल आइलाइनर के ब्राइट कलर काफी ट्रेंड में हैं। वहीं अगर आप भी आइलाइनर लगाने की शौकीन हैं तो आज हम आपको आइलाइनर की कुछ लेटेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं। जिसे अपनाकर आप भी अपने स्टाइल को परफेक्ट बना सकती हैं।
हाल ही में निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने येलो कलर का आइलाइनर लगाया हुआ है। जो उनके लुक को बोल्ड बना रहा है। आप कुछ इस तरह का आइलाइनर लगा सकती हैं।
इस तरह का व्हाइट कलर का लाइनर स्टाइल भी बेहद आपको काफी स्टाइलिश लुक देगा।
पिस्ता कलर का यह लाइनर भी आपको बोल्ड लुक देगा। आप इसे कॉलेज फंक्शन या ऑफिस पार्टी में भी लगा के जा सकती हैं।
आजकल ब्लू कलर का लाइनर ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं इसे आप शादी या कॉलेज भी लगाकर जा सकती हैं। इसके लिए आपको लिप्सटिक लगाने की जरूरत नहीं हैं। यह आपके लुक को काफी अलग बनाएगा।
Also Read: सारा अली खान खूबसूरत दिखने के लिए अपनाती हैं अपनी मां द्वारा बताए गए ब्यूटी टिप्स
आप कुछ स्काई ब्लू कलर का इस तरह का लाइनर भी ट्राई कर सकती हैं। यह आपको सटेबल लुक देगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS