फेशियल करवाने के बाद धोखे से भी न करें ये काम, पिंपल्स होने का डर

फेशियल करवाने के बाद धोखे से भी न करें ये काम, पिंपल्स होने का डर
X
फेशियल (Facial) करवाना महिला के लिए रिलैक्सिंग टाइम होता है। फेशियल करवाने से स्किन में काफी फ्रेशनेस भी लगती है। 30 की उम्र पर पहुंचने के बाद हर महिला को महिने में एक बार तो फेशियल करवाना चाहिए। फेशियल स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। वहीं आपको फेशियल के बाद कुछ चीजों को भूल कर नहीं करना चाहिए(Skin Care Tips)।

आज के समय में ज्यादातर महिला (Women) अपने फेस पर निखार रखने के लिए फेशियल करवाती है। फेशियल (Facial) करवाने से चेहर काफी ग्लो करता है। वहीं अगर फेशियल करवाने के बाद कुछ गलतियां हो जाएं तो इसका नुकसान भी पहुंच सकता है। आपको बता दें कि सिर्फ फेशियल करना काफी नहीं बल्कि फेशियल करवाने के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना काफी ज्यादा जरूरी होता है। आपकी जरा सी लापरवाही के कारण आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। इसी बीच आज हम आपको कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जिसे आपको फेशियल के बाद धोखे से नहीं करनी चाहिए।

फेशियल स्किन के लिए काफी अच्छा होता है

आपको बताते चलें कि फेशियल करवाना महिला के लिए रिलैक्सिंग टाइम होता है। फेशियल करवाने से स्किन में काफी फ्रेशनेस भी लगती है। 30 की उम्र पर पहुंचने के बाद हर महिला को महिने में एक बार तो फेशियल करवाना चाहिए। फेशियल स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। वहीं आपको फेशियल के बाद कुछ चीजों को भूल कर नहीं करना चाहिए।

स्क्रब करने से बचें

कुछ महिलाएं फेशियल करवाने के बाद स्क्रब करने लगती हैं। ऐसा करने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। ध्यान रखें कि फेशियल करवाने के 12 घंटे के बाद ही स्क्रब करें।

थ्रैडिंग न करें

अगर आपको फेशियल के साथ थ्रैडिंग भी करवानी है, तो आप फेशियल से पहले ही थ्रैडिंग करवाएं। थ्रैडिंग करवाने में तकलीफ भी होती है। ऐसे में फेशियल के बाद सॉफ्ट स्किन पर थ्रैडिंग करवाने से आपको और भी तकलीफ हो सकती है। फेशियल के बाद कभी थ्रैडिंग न करवाएं।

नया प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको कभी भी फेशियल के बाद नए प्रॉडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी स्किन छिल सकती है। वहीं फेशियल के बाद नए प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन में जलन भी हो सकती है। फेशियल करने के बाद कम से कम तीन दिन बाद ही किसी नए प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करें।

कैमिकल्स पील

फेशियल से 39 घंटे पहले और बाद में कभी भी रासायनिक या फ्रूट पील का इस्तेमाल चेहरे पर न करें। ऐसा करने से आपकी स्किन पर पिंपल्स निकलने का डर रहता है।

बोटॉक्स

फेशियल के बाद फेस पर बोटॉक्स न करवाएं, अगर आप फेशियल के बाद बोटॉक्स करवाती हैं,तो आपके फेस पर बुरी तरह से रेशैज हो सकते हैं। इसके साथ ही आपकी स्किन पर इंफेक्शन होने का भी खतरा रहता है। फेशियल करवाने से 72 घंटे पहले बोटॉक्स करवाएं।

Also Read: Oops मूमेंट का शिकार हुई आलिया भट्ट, कभी सुशांत सिंह का उड़ाया था मजाक

सन रेज से बचें

फेशियल करवाने के बाद धूप में निकले से बचें, नहीं तो आपकी स्किन पर सन बर्न हो सकता है। वहीं आपका अगर धूप में बाहर जाना बहुत जरूरी है, तो फेस को अच्छे तरीके से कवर कर लें।

Tags

Next Story