Fashion : इन एक्ट्रेसस के ईयररिंग्स आइडियाज से बनाएं अपने लुक को और भी खास

Fashion: ड्रेस के साथ-साथ ज्वैलरी भी बहुत जरूरी होती है। जो आपके लुक को कम्पलीट करती है। ज्वैलरी के बिना आपका लुक अधूरा रहता है। वहीं आजकल लड़कियां ज्वैलरी में ईयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं। लड़कियों में आजकल ईयररिंग्स का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। जब बात ट्रेडिशनल लुक की आती है। तो ईयररिंग्स का ख्याल सबसे पहले दिमाग में आता है।
वहीं आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। वहीं अगर आप भी शादी में जाने के लिए फैशन आइडिया ढूंढ रहीं हैं। तो इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए कुछ ईयररिंग्स आइडिया लेकर आए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस का फैशन लोगों पर जल्दी अपनी छाप छो़ड़ता है। तो इसलिए हम आपको कुछ बॉलीवुड दीवाज के ट्रैडिशनल व स्टाइलिश ईयररिंग्स लेकर आए हैं। जिन्हें अपना कर आप अपने लुक को स्पेशल बना सकता है।
आप आलिया भट्ट की तरह टॉप पर भी हैवी ईयररिंग्स पहन सकती हैं।
आप सोनम कपूर की तरह नेकपीस के साथ ईयररिंग्स भी पहन सकती हैं। ये आपके लुक का अटरेक्टिव बनाता है।
आप सिंपल सूट पर हेवी ईयररिंग्स पहन कर अपने लुक को बेस्ट बना सकती हैं।
आप साड़ी पर जूड़ा के साथ हेवी ईयररिंग्स पहन कर अपने लुक को क्लासी बना सकती हैं।
आप रवीना की तरह ईयररिंग्स और रिंग पहनकर अपने लुक को डिफरेंट बना सकती हैं।
आप ज्वैलरी में सिर्फ ईयररिंग्स पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं। जैसा कि आप तापसी को देख सकती हैं।
आप दीपिका की तरह भी कुछ ऐसा ट्राई कर सकती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS