Fashion Tips: चलाना चाहती हैं किसी पर अपना जादू, इन टिप्स के साथ करें ग्लिटरी आई मेकअप

Fashion Tips: मेकअप (Makeup) के जरिए आप अपने लुक को नया टच दे सकती हैं। लेकिन इसके लिए मेकअप में लेटेस्ट ट्रेंड (Latest Trend) क्या चल रहा है, इसका ध्यान रखना जरूरी है। आंखों के मेकअप (Eyes Makeup) की बात करें तो आजकल ग्लिटरी आई मेकअप (Glitter Eye Makeup) खूब पसंद किया जा रहा है। ग्लिटरी आई मेकअप के लिए ग्लिटर का यूज करते हैं। इसे आंखों को अट्रैक्टिव (Attractive) दिखाने के लिए आई शैडो (Eye Shadow) के ऊपर लगाया जाता है। इसे खासकर नाइट पार्टी-फंक्शन (Night Party Function) में यंग (Young) और न्यूली मैरीड वूमेन (Newly Married Woman) खूब ट्राई कर रही हैं। इससे आपका लुक तो मॉडिफाई होगा ही, साथ ही आपकी ओवरऑल पर्सनालिटी भी एन्हैंस होगी। ब्यूटीशियन (Beautician) साधना शर्मा (Sadhna Sharma) से बातचीत कर हम आपके लिए लेकर आएं हैं ग्लिटरी आई मेकअप टिप्स।
ग्लिटरी आई मेकअप प्रोसेस
ग्लिटरी आई मेकअप करने के लिए आप डबल आई शैडो अप्लाई कर सकती हैं। वैसे सिंगल आई शैडो पर भी ग्लिटर आई मेकअप किया जा सकता है। डबल आई शैडो पर ग्लिटर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले किसी भी एक मैट कलर का आई शैडो लगाएं। इसके बाद क्रीज हाईलाइट करने के लिए लाइटर कलर के मैट आईशैडो का यूज करें। ध्यान रखें कि आईशैडो को अच्छी तरह ब्लेंड करें वरना ग्लिटर का लुक अच्छी तरह नजर नहीं आएगा। अब आंखों में अपनी ड्रेस से मैच करता हुआ ग्लिटर अप्लाई करें। आई मेकअप कंप्लीट करने के लिए ग्लिटर के बाद आईलाइनर लगाएं और इसके बाद लैशेज को वॉल्यूम देने के लिए मस्कारा लगाएं। इस तरह आपका ग्लिटरी आई मेकअप पूरा हो जाएगा।
आईशैडो कलर सेलेक्शन
ग्लिटरी आई मेकअप के लिए आईशैडो कलर सेलेक्ट करते समय स्किन कॉम्प्लेक्शन का ध्यान रखना भी जरूरी है।
फेयर कॉम्प्लेक्शन
वैसे तो फेयर कॉम्प्लेक्शन की महिलाओं पर हर कलर के आई शैडो अच्छे लगते हैं। लेकिन डबल आईशैडो ज्यादा सूट करता है। आप चाहें तो पिंक मैट आई शैडो लगा सकती हैं, फिर क्रीज को हाईलाइट करने के लिए पिंक से एक शेड लाइटर कलर का आई शैडो अप्लाई करें। डबल आई शैडो कंप्लीट होने के बाद आंखों पर ग्लिटर अप्लाई करें।
डस्की कॉम्प्लेक्शन
डस्की कलर कॉम्प्लेक्शन वाली महिलाओं पर ब्रोंज आई शैडो बहुत सूट करता है। इसके साथ डबल आई शैडो लगाने के लिए बरगंडी या कॉपर शेड्स सेलेक्ट कर सकती हैं। ये शेड्स आपकी आंखों पर खूब फबेंगे। लेकिन नियॉन या ब्राइट कलर के आई शैडोज अप्लाई करने से बचें। आई शैडो लगाने के बाद आप अपनी ड्रेस कलर से मैचिंग ग्लिटर अप्लाई कर सकती हैं। ध्यान रखें कि ड्रेस में जिस कलर का डोमिनेंस हो, उसी कलर का ग्लिटर आंखों को अट्रैक्टिव लुक देगा।
व्हीटिश कॉम्प्लेक्शन
इस स्किन टोन वाली महिलाओं के लिए रोज गोल्ड आईशैडो बेहतर ऑप्शन है। यह आपकी आंखों को खूबसूरत लुक देगा। इसी के साथ अपनी ड्रेस को कॉम्प्लीमेंट करते हुए ग्लिटर अप्लाई करें।
जब करें मिनिमल मेकअप
मिनिमल मेकअप में नेचुरल लुक कैरी करते हैं। इस मेकअप में सिर्फ फेस फीचर्स हाईलाइट होते हैं। मिनिमल मेकअप में हैवी फाउंडेशन, कंसीलर अप्लाई नहीं किया जाता है। जहां तक मिनिमल मेकअप में ग्लिटरी आई मेकअप कैरी करने की बात है, तो इसमें आप नियॉन ग्लिटर अप्लाई कर सकती हैं। इससे आपकी आंखों को स्टाइलिश लुक मिलेगा।
लेखक- निधि गोयल (Nidhi Goyal)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS