Fashion Tips: डिजाइनर कुर्तियों के साथ करें खुद को स्टाइल, घर हो या ऑफिस हर तरफ छाएगा आपका जलवा

Fashion Tips: डिजाइनर कुर्तियों के साथ करें खुद को स्टाइल, घर हो या ऑफिस हर तरफ छाएगा आपका जलवा
X
बात जब गर्मी के मौसम के लिए सुटेबल-कंफर्टेबल ड्रेसअप की आती है तो कुर्तियां सबसे पहले पसंद की जाती हैं। इन दिनों अलग-अलग फैब्रिक्स, कलर्स और डिजाइंस वाली ढेरों वैरायटीज की कुर्तियां मार्केट में अवेलेबल हैं। इनमें से अपनी पसंद की कुर्ती चूज कर आप अपना स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती हैं।

Fashion Tips: गर्मी के मौसम (Summer Season) में आप ऐसे आउटफिट्स (Outfits) प्रेफर करती हैं, जो फैशनेबल दिखने के साथ ही इस सीजन के लिए परफेक्ट और कंफर्टेबल (Perfect and Comfortable) हों। ऐसे आउटफिट्स में कुर्तियां (Kurtiyan) काफी पसंद की जाती हैं। दरअसल, कुर्तियां ना सिर्फ पहनने में कंफर्टेबल होती हैं बल्कि ये दिखने में भी सोबर लगती हैं। इसे आप कॉलेज, वर्कप्लेस में या कैजुअली भी कैरी कर सकती हैं।

डिफरेंट फैब्रिक

इन दिनों कई तरह के फैब्रिक में कुर्तियां अवेलेबल हैं। जैसे शिफॉन, कॉटन, पॉलिस्टर, लिनेन। लेकिन आपको कुर्तियों का वही फैब्रिक चुनना चाहिए, जो लाइट हो और गर्मियों के लिए सूटेबल भी हो। आजकल सॉफ्ट कॉटन मैटीरियल में बनी कुर्तियां काफी पसंद की जा रही हैं। ये काफी आरामदायक होती हैं और इससे पर्सनालिटी भी निखरती है। कॉटन के अलावा सॉफ्ट खादी को भी इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। लिनेन भी गर्मियों का पसंदीदा फैब्रिक है। हालांकि इसमें रिंकल्स जल्दी पड़ते हैं, जिस वजह से इसको लंबे समय तक मेंटेन करना थोड़ा मुश्किल होता है। इसी तरह शिफॉन और डेनिम की तरह दिखने वाला शांद्रे फैब्रिक की कुर्तियां भी पसंद की जा रही हैं। इस मौसम में पॉलिस्टर फैब्रिक की कुर्तियां लेने से बचें।

कलर वैरायटीज

गर्मी के मौसम में लाइट कलर्ड कुर्तियां ज्यादा फबती हैं। आप व्हाइट कलर की कुर्तियां आजमा सकती हैं। यह रंग गर्मियों में ताजगी का अहसास कराता है। व्हाइट कलर की कुर्ती में ब्लैक कलर के चेक्स, इन दिनों खूब ट्रेंड में हैं। इसके अलावा लाइट पिंक और डार्क पिंक का कॉम्बीनेशन भी खूब जमता है। इसी तरह मैरून और पैरेट ग्रीन कलर की कुर्तियां विद शरारा और दुपट्टे के साथ पेयर कर सकती हैं। इससे आपका लुक बहुत ही प्यारा नजर आएगा।

पैटर्न-डिजाइन

कुर्तियां कई तरह के पैटर्न और डिजाइंस में अवेलेबल हैं। आजकल फ्लोरल प्रिंट की कुर्तियां खूब फैशन में हैं। इसे छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक की महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। इस आउटफिट को आप किसी फंक्शन या स्पेशल ऑकेजन में भी कैरी कर सकती हैं। कुर्तियों को आप जींस, सलवार या लेगिंग्स के साथ भी पेयर कर सकती हैं। जहां तक इसके डिजाइन की बात है, तो आपको कई तरह की डिजाइनर कुर्तियां मार्केट में मिल जाएंगी। इसमें राउंड नेक, फ्रंट स्लिट स्टाइल और फ्रंट बटन वाली लांग कुर्तियां मौजूद हैं। आप इनमें से कोई भी कैरी कर सकती हैं। यकीनन इन कुर्तियों को कैरी करने से आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे और आपकी पर्सनालिटी भी निखर आएगी।

लेखक- प्रज्ञा (Pragya)

Tags

Next Story