OMG: इन 5 देशों की महिलाओं की खूबसूरती का यह है राज, आप भी करें ये काम

OMG: इन 5 देशों की महिलाओं की खूबसूरती का यह है राज, आप भी करें ये काम
X
देश में लॉकडाउन (Lockdown) की स्थिति है, तो ऐसे में आपके पास समय ही समय है। ऐसे मौके पर आप भी विदेशी महिलाओं द्वारा अपनाए गए टिप्स अजमाकर अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं ( Beauty Tips For Girls)। तो चलिए जानते हैं विदेशी महिलाओं के ब्यूटी सीक्रेट्स (Best Skin Care Secrets Of World)

हर लड़की चाहती है कि वो खूबसूरत दिखे। जिसके लिए वो तरह तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट भी ट्राई करती रहती हैं। जहां भारत में हल्दी, दही, बेसन जैसे घरेलू नुस्खों से अपनी स्किन को निखारती हैं (Beauty Tips For Girls)। वहीं बाहर के और भी कई देश की महिलाएं नेचुरल प्रोडक्ट्स (Beauty products) से खूबसूरती बढ़ाना पसंद करती हैं। जहां देश में लॉकडाउन (Lockdown) की स्थिति है, तो ऐसे में आपके पास समय ही समय है। ऐसे मौके पर आप भी विदेशी महिलाओं द्वारा अपनाए गए टिप्स अजमाकर अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं ( Beauty Tips For Girls)। तो चलिए जानते हैं विदेशी महिलाओं के ब्यूटी सीक्रेट्स (Best Skin Care Secrets Of World)

मलेशिया में महिलाएं यूज करती हैं स्‍किन शेविंग

स्किन शेविंग को एक्सफोलिएट करने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। यह प्रैक्टिस एशिया के बाकी जगहों पर भी काफी फैमस होती जा रही है। रेजर का यूज डेड स्किन सेल्स को खत्म करने के लिए किया जाता है। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन काफी चिकनी और क्लीन होती है।

चीनी महिलाएं इस्तेमाल करती हैं चावल का पानी

चीनी खानों में चावल एक बहुत खास माना जाता है। इस तरह ही चावल को साफ करते वक्त बचे हुए पानी से स्किन की ब्यूटी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वो इसे प्राकृतिक क्लीन्जर की तरह इस्तेमाल करते हैं।

​कैलिफोर्निया में यूज किया जाता है ग्रेप सीड ऑयल

ग्रेप सीड ऑयल का यूज पीढ़ियों से ब्यूटी प्रोडक्ट की तरह किया जा रहा है। यह स्किन को मॉइस्चराइज करता है। ग्रेप सीड ऑयल एंटीऑक्सीडेंट , विटामिन ई और फैटी एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है। इतनी ही नहीं इसे मेकअप रिमूवर की तरह भी यूज किया जाता है।

मोरक्को की महिलाएं खूबसूरती के लिए इस्तेमाल करती है आर्गन ऑयल

पूरी दुनिया में आर्गन ऑयल बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप अपने फेस और हेयर पर आसानी से लगा सकती हैं। इसको लगाने के लिए आर्गन ऑयल की कुछ ड्रॉप स्कैल्प पर लगाकर रात भर ऐसे ही छोड़ दें। इससे आपके बाल काफी सिल्की और स्मूथ होते हैं।

​स्विट्जरलैंड में इस्तेमाल किया जाता है ओलाबास ऑयल

ओलाबास ऑयल कई तरह की जड़ी बूटियों से मिलकर बनता है। इसमें विंटरग्रीन और नीलगिरी पाया जाता है। यह तेल स्ट्रेस को खत्म करने में काफी फायदेमंद है। इसके लिए आप इसकी कुछ ड्रॉप टिश्यू पेपर में लगाकर बेड की साइड में रख दें। इसकी खुश्बू को इन्हेल करते ही आपको इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा।

Tags

Next Story