Ganesh Chaturthi 2019 Decoration : गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा स्थापित करने के लिए बेस्ट गणेश चौकी डिजाइन

Ganesh Chaturthi 2019 Decoration : गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा स्थापित करने के लिए बेस्ट गणेश चौकी डिजाइन
X
Ganesh Chaturthi 2019 गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश जी की स्थापना के लिए गणेश जी का सिंहासन तैयार किया जाता है, गणेश स्थापना के लिए गणेश चौकी डिजाइन गूगल पर सर्च कर रहे हैं तो हम आपके लिए टॉप 10 गणेश सिंहासन डिजाइन लेकर आये हैं।

Ganesh Chaturthi 2019 : 2 सितबंर को 2019 को गणेशोत्सव की शुरुआत होगी। इस दिन लोग अपनी इच्छानुसार छोटे या बड़े गणपति को घर पर लातें हैं और 3 दिन, 7 दिन या 10 दिन तक पूजा अर्चना करते हुए अपने घर आए मेहमान की तरह ख्याल रखते हैं और घर में सुख-शांति, समृद्धि, प्रेम की कामना करते हैं। ऐसे में गणेश उत्सव 2019 के अवसर पर आइए जानते हैं बप्पा को घर में बैठाने के लिए खूबसूरत आसन यानि सिंहासन के डिजाइन (Singhasan Design)...

ये हैं बप्पा के लिए सबसे खूबसूरत 10 सिंहासन :




Ganesh Chaturthi / Ganesh Chaturthi Thermocol Singhasan Design

अगर आप छोटे गणपति घर लाने वाले हैं, तो ऐसे में आप थर्माकोल से बना ये खूबसूरत सिंहासन खरीदें और बप्पा को बैठाएं। आप चाहें तो थर्माकोल से बनने वाला सिंहासन घर में भी बना सकते हैं।




Ganesh Chaturthi 2019/ Colorful Flower Makhar Design

फूल हर अवसर में रंग घोल देते हैं। ऐसे में अगर आप अपने बप्पा के लिए कोई स्पेशल सिंहासन चाहते हैं, तो आप उन्हें खूबसूरत कलरफुल फूलों से सजा सकते हैं। आप गुलाब, गेंदे, कमल के फूल,लिली, मोगरा, चमेली के फूलों का उपयोग कर सकते हैं।




Happy Ganesh Chaturthi / Peacock Design Singhasan

मोर वाले डिजाइन का सिंहासन देखने में बेहद आकर्षक लगता है। आप अपने गणपति के लिए अगर दूसरों से अलग आसन लाने की सोच रहे हैं, तो पिकॉक डिजाइन सिंहासन सबसे बेस्ट ऑप्शन है।




Happy Ganesh Chaturthi 2019 / Simpel Makhar Design

अगर आपके पास समय की कमी है और आप गणपति को लाना चाहते हैं पर ज्यादा तैयारी न कर पाने से निराश हैं, तो आप इस तरह के सिंपल डेकोरेशन वाले सिंहासन पर बप्पा को आसन दे सकते हैं।




Ganesh Festival / Eco Friendly Singhasan Design

देश,दुनिया में बहुत ज्यादा प्रदूषण होने की वजह, आजकल लोग ईको फ्रेंडली फेस्टिवल मनाना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में आप ईको फ्रेंड्ली गणपति के साथ उनके लिए ईको फ्रेंडली सिंहासन भी ला सकते हैं। जिसमें मिटी से बना हुआ सिंहासन या मोटे कार्डबोर्ड से बना खूबसूरत मखार ला सकते हैं।




Ganesh Festival 2019 / Newspaper Makhar Design

अगर आप बाजार से सिंहासन नहीं लाना चाहते हैं, तो आप घर में आने वाले पुराने अखबारों से इस तरह का खूबसूरत सिंहासन सजा सकते हैं। जो बनाने में आसान होने के साथ देखने में बेहद आकर्षक लगेगा।




Happy Ganesh Festival / Marbal Singhasan Design

अगर आप अपने घर में बड़े गणपति लेकर आ रहे हैं, तो ऐसे में उनके लिए मार्बल से बने सिंहासन लेकर आएं हैं। मार्बल से बने होने की वजह से ये भारी और बड़ी बप्पा की मूर्ति का वजन होने से खराब नहीं होगा।




Happy Ganesh Festival 2019 / Paper Flower Makhar Design

बप्पा, बच्चों के फेवरेट भगवान में से एक हैं, ऐसे में आप बच्चों की हेल्प से छोटे-छोटे कलरफुल पेपर के फूल बनाएं और उनसे बप्पा का सिंहासन सजाएं। आप चाहें, तो छोटे गणपति के लिए कार्डबोर्ड का सिंहासन बनाएं और उसे कलरफुल पेपर फ्लावर से सजाएं।




Ganeshotsav 2019 / Metal Makhar Design

मार्बल के अलावा मैटल यानि धातु से बने मखर बहुत पॉपुलर हैं। इसमें लोग चांदी और तांबे से बना सिंहासन लोगों को बहुत पसंद आते हैं। अगर आप भी अपने बप्पा के लिए मेटल से बना सिंहासन लाने की सोच रहे हैं, तो ऐसे में मेटल मखर एक अच्छा ऑप्शन रहेगा।




Happy Ganeshotsav 2019 / Stone Work Singhasan Design

वैसे तो बप्पा के लिए नया सिंहासन होना चाहिए, लेकिन अगर आपके पास पहले से बप्पा का कोई मजबूत सिंहासन है, तो आप उसे दुबारा से लाल रंग से पेंट करें और उसे स्टोन वर्क, लेस वर्क से सजाएं। ऐसा करने से आप पुराने सिंहासन को एक नया लुक दे सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story