Hair Care: किचन की इन चीजों से मालिश कर अपने बालों की बढ़ाएं मजबूती

Hair Care: किचन की इन चीजों से मालिश कर अपने बालों की बढ़ाएं मजबूती
X
बालों की क्वालिटी स्कैल्प पर डिपेंड करती है। अगर आप अपने बालों को शाइनी, घने और लंबे रखना चाहती हैं, तो इसेक लिए जरूरी है कि आप पहले अपने स्कैल्प को अच्छे से पोषित रखें। वहीं हम आपको स्कैल्प को पोषित रखने के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसके लिए आपको पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। आप किचन में ही मौजूद कुछ चीजों से अपने स्कैल्प को हैल्दी रख सकती हैं।

हर लड़की बालों को अच्छा रखने के लिए न जाने क्या क्या करती हैं। इसके लिए लड़कियां काफी महंगे महंगे प्रोडक्ट्स भी खरीदती हैं। वहीं आपको बता दें कि बालों की क्वालिटी स्कैल्प पर डिपेंड करती है। अगर आप अपने बालों को शाइनी, घने और लंबे रखना चाहती हैं, तो इसेक लिए जरूरी है कि आप पहले अपने स्कैल्प को अच्छे से पोषित रखें। वहीं हम आपको स्कैल्प को पोषित रखने के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसके लिए आपको पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। आप किचन में ही मौजूद कुछ चीजों से अपने स्कैल्प को हैल्दी रख सकती हैं। आइए जानते हैं कि किचन की वो कौन सी चीजें हैं जिससे आप अपने बालों को अच्छा कर सकती हैं।

दही

इसके लिए आप दही को एक बाउल में लें और फिर इसे स्कैल्प पर लगाएं। दही में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो स्कैल्प को इंफेक्टेड होने से रोकती है। इसके साथ ही यह आपके स्कैल्प को मॉइस्चराइज भी करती है।

करी पत्ता

इसमें बीटा कैरोटीन और प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। ये बालों के लिए काफी बेस्ट होता है। इसके लिए आप करी पत्ता का पेस्ट बना लें। फिर इसे बालों पर लगाएं। 5 मिनट तक इससे बालों की मालिश करें। 30 मिनट तक बालों में लगे रहने के बाद आप शैम्पू कर लें।

नींबू

इसके लिए आफ 4-5 चम्मच नींबू का रस लें। इससे बालों की मालिश करें। इसके बाद इसे 15-20 मिनट के लिए बालों पर ही लगा रहने दें। तय समय के बाद बालों को शैम्पू से धो लें।

Also Read: फंक्शन में जाने वाली हैं तो करें दीपिका - करीना की तरह शिमर मेकअप, लोगों की नहीं हटेंगी नजर

प्याज

प्याज बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए आप प्याज को पीसकर उससे रस निकाल लें। इसके बाद इस रस से बालों की 10 मिनट तक मसाज करें और फिर तय समय के बाद बालों को शैम्पू से अच्छे से धो लें।

Tags

Next Story