बालों को बनाना है सिल्क एंड शाइन तो इन चीजों का करें इस्तेमाल

बालों को बनाना है सिल्क एंड शाइन तो इन चीजों का करें इस्तेमाल
X
आपकी खूबसूरती में सबसे ज्यादा भूमिका होती है बालों की। जब आपके बाल सिल्की और शाइनिंग भी होते हैं तो और भी खूबसूरत दिखते हैं। वहीं अगर आप भी अपने बालों को सिल्की एंड शाइनी बनाना चाहते हैं, तो आपकी मदद के लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। खूबसूरत दिखने के लिए लोग न जाने क्या क्या करते हैं। वहीं आपकी खूबसूरती में सबसे ज्यादा भूमिका होती है बालों की। जब आपके बाल सिल्की और शाइनिंग भी होते हैं तो और भी खूबसूरत दिखते हैं। वहीं अगर आप भी अपने बालों को सिल्की एंड शाइनी बनाना चाहते हैं, तो आपकी मदद के लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

अंडे का करें इस्तेमाल

जो लोग अंडे से परहेज नहीं करते हैं वो लोग अपने बालों में अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में अंडे को अच्छे से फेंट लें। इसके बाद इसे बालों में अच्छे से लगाएं। 30 मिनट बाद इसे बालों में लगे रहने के बाद बालों को अच्छे से शैम्पू कर लें। इसे आप वीक में दो बार लगा सकते हैं।

नारियल का तेल लगाएं

बालों के लिए नारियल का तेल सबसेअच्छा माना जाता है। इसके लिए आप नारियल के तेल में शहद मिलाकर बालों में लगाएं। 30 मिनट के बाद बालों को अच्छे से शैम्पू कर लें।

Also Read: लाइट मेकअप से पाएं फेस्टिवल में गॉर्जियस लुक

सीरम

सीरम बालों के लिए काफी अच्छा होता है। इसके लिए आप डेली सोने से पहले बालों में सीरम लगाएं। इसके बाद हाथों से बालों में मसाज करें। इससे आपके बाल भी शाइनिंग होंगे और आपका स्ट्रेस भी दूर होगा।

Tags

Next Story