बस इन कम सामान से घर पर हो सकता है हेयर स्पा, बाल होंगे मजबूत और चमकदार

बस इन कम सामान से घर पर हो सकता है हेयर स्पा, बाल होंगे मजबूत और चमकदार
X
कई बार बालों को एक्सट्रा केयर की भी जरूरत होती है। जिसके लिए महिलाएं अक्सर पार्लर जाकर महंगे महंगे स्पा करवाती हैं। वहीं अगर आप भी हेयर स्पा करवाना चाहती हैं और पार्लर भी न जाना पड़े तो ऐसे में आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपकी इस समस्या का समाधान निकालते हुए बताने जा रहे हैं कि आप कैसे घर पर ही आसानी से हेयर स्पा कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

अक्सर लड़कियां अपने बालों को लेकर काफी परेशान रहती हैं। क्योंकि गलत लाइफस्टाइल , धूप, मिट्टी, पॉल्यूशन के चलते बाल बेजान होते जा रहे हैं। वहीं इस वजह से हेयरफॉल की समस्या भी काफी कॉमन हो गई है। कई बार बालों को एक्सट्रा केयर की भी जरूरत होती है। जिसके लिए महिलाएं अक्सर पार्लर जाकर महंगे महंगे स्पा करवाती हैं। वहीं अगर आप भी हेयर स्पा करवाना चाहती हैं और पार्लर भी न जाना पड़े तो ऐसे में आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपकी इस समस्या का समाधान निकालते हुए बताने जा रहे हैं कि आप कैसे घर पर ही आसानी से हेयर स्पा कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो आइए जानते हैं घर पर स्पा करने का आसान तरीका।

चाय पत्ती

इसके लिए आप सबसे पहले एक बड़े चम्मच तेल में एक चम्मच चाय की पत्ती डालकर गर्म करें। जब दोनों अच्छे से गर्म हो जाएं तो इसे छन्नी की मदद से छान लें। इसके बाद आप इसमें चुकंदर का पेस्ट मिलाएं। इस मिक्सचर को आप बालों में 30 मिनट के लिए लगाएं और फिर तय समय के बाद बालों को पानी से अच्छे से धो लें।

केले का पेस्ट

बालों की लंबाई के हिसाब से केले का पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें एक अंडा और थोड़ा सा जैतून का तेल मिक्स करे। इसे आप बालों में लगाकर छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो शैम्पू से इसे धो लें।

Also Read: जानकर रह जाएंगे हैरान कि रसगुल्ले खाने से भी शरीर को मिलते हैं फायदे

मेथी

इसके लिए आप रातभर मेथी के दानों को भिगोकर रख दें। फिर अगले दिन इसे पीस कर पेस्ट बनाए। इसके बाद इसमें शहद और दही मिला लें। इसे आप बालों में 1 घंटे के लिए लगाएं। तय समय के बाद शैम्पू से बालों को धो लें।

Tags

Next Story