Hair Style Tips: पार्टी के लिए अपनी बेटी को करें ऐसे तैयार,अट्रैक्टिव हेयर स्टाइल से प्रिंसेस लगेगी आपकी गुड़िया

आपके दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां जब भी कोई पार्टी होती हैं तो आप अपनी बिटिया का स्पेशल हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इसके लिए उसके लुक में थोड़ा बदलाव करना होगा। आप उसकी हेयर स्टाइलिंग में एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। ब्यूटीफुल-क्यूट हेयर स्टाइल से आपकी बिटिया प्रिंसेस जैसी नजर आएगी।
हाई पोनीटेल
बच्चियों पर यह हेयर स्टाइल खूब फबता है। आमतौर पर हाई पोनीटेल लंबे बालों की लड़कियों पर ज्यादा अच्छा लगता है। अगर बालों की लेंथ कम है, तो भी आप इसे अपनी बच्ची पर यह हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए पहले आप अपनी बेटी के हेयर को कॉम्ब करें। सभी बालों को इकठ्ठा कर के सिर के टॉप पर लेकर हाई पोनीटेल बनाएं। हेयर स्टाइल रेडी है।
हाई फ्रेंच
हाई फ्रेंच हेयर स्टाइल आपकी बेटी को अट्रैक्टिव लुक देगा। इसे ट्राई करने से पहले अपनी बेटी के हेयर की लेंथ जरूर चेक कर लें। बालों की लेंथ कंधे से नीचे होगी, तभी यह हेयर स्टाइल ईजिली बन पाएगा और अच्छा लुक देगा। इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए सिर के फ्रंट से ही बालों की फ्रेंच चोटी बनाती जाएं। इसमें पूरे बालों की फ्रेंच बनेगी। बस, आपकी बेटी का हाई फ्रेंच हेयर स्टाइल रेडी हो जाएगा। यह हेयर स्टाइल लंबे समय तक सेट रहता है। इसे आप हेयर एसेसरीज की मदद से और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।
साइड लूज फ्रेंच
साइड लूज फ्रेंच स्टाइल भी बहुत ही अट्रैक्टिव लगता है। इसके लिए आपको अपनी बेटी के सभी बालों को सबसे पहले एक साइड की ओर लाना होगा। इसके बाद लूज फ्रेंच चोटी बनाएं। साइड लूज फ्रेंच रेडी होने के बाद मोती या स्टोन से बने पिंस बालों पर लगा सकती हैं। यह हेयर स्टाइल आपकी प्रिंसेस को स्टाइलिश के साथ-साथ फंकी लुक भी देगा।
सिंपल पोनीटेल
यह हेयरस्टाइल वैसे तो सिंपल है, लेकिन छोटी बच्चियों पर यह हेयर स्टाइल बहुत अच्छा लगता है। इसे बनाना भी आसान है। इसके लिए सभी बालों को पीछे की ओर ले जाएं। बालों को अच्छी तरह सुलझा लें। इसके बाद रबर बैंड से बालों को लॉक कर लें। क्यूट हेयर स्टाइल के साथ आपकी बिटिया रेडी है। आप चाहें तो इसमें खूब सारे सुंदर-सुंदर हेयर क्लिप्स या हेयर बैंड यूज कर सकती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS